युरोपीय महासंघ से स्वतंत्र ‘मुद्राकोष’ स्थापित करने की गतिविधियाँ

ब्रुसेल्स: कुछ वर्षों पहले युरोझोन पर आये आर्थिक संकट से यूरोपीय देशों को बाहर निकालने के लिए अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। पर इस संकट का निवारण करते हुए मुद्राकोष ने लाये शर्तें और निर्णय पर यूरोपीय देशों से जमके आलोचना हुई थी। इस पृष्ठभूमि पर आनेवाले समय में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष की सहायता न लेते हुए, स्वतंत्र व्यवस्था निर्माण करने के लिए यूरोपीय महासंघ ने गतिविधियां शुरू की है। उसके लिए आर्थिक संकट के समय में स्थापन किए गए, ‘यूरोपियन स्टैबिलिटी मैकेनिझम’ यह व्यवस्था अधिक सक्षम की जाएगी।

मुद्राकोष

यूरोपियन कमीशन ने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष का विकल्प निर्माण करने के लिए योजना बनाने के लिए शुरूआत की है। इस योजना में ‘यूरोपियन स्टैबिलिटी मैकेनिझम’ को ज्यादा अधिकार देकर अन्तराष्ट्रीय मुद्राकोष की जिम्मेदारियां हस्तांतरित करने के संकेत दिए है। यूरोपीय देशों को आर्थिक सहायता देते हुए, उस पर योग्य नियंत्रण रखना, उसका पालन करना तथा उसी समय वित्त प्रदान करना, यह जिम्मेदारी ‘यूरोपियन स्टैबिलिटी मैकेनिझम’ को सौंपी जाएगी।

इससे पूर्व, यह कार्य अन्तराष्ट्रीय मुद्राकोष से हो रहा था। पर सितंबर महीने में यूरोपियन कमीशन के प्रमुख जॉन क्लौड जंकर ने ‘यूरोपियन माँनेटरी फंड’ का उल्लेख करके ‘अन्तराष्ट्रीय मुद्राकोष’ की युरोपियन महासंघने जिम्मेदारी कम करने के संकेत दिए हैं। युरोझोन अब पहले जैसा अधिक सक्षम हुआ है। उसकी वजह से ‘यूरोपियन स्टैबिलिटी मैकेनिझम’ का रूपांतर अब ‘यूरोपियन माँनेटरी फंड’ में करने का समय आया है। युरोपियन महासंघ के नियमानुसार, रूपांतरण का काम किया जाएगा ऐसा जंकरने अपने वक्तव्य में कहा है।

फ्रांस के राष्ट्राध्यक्ष इमैनुअल मैक्रोन ने युरोझोन में स्थित देशों के संबंध अधिक सक्षम करने का एवं युरोझोन को अधिक मजबूत करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया था। उसके पीछे यूरोपीय देशों को वित्तीय सहायता की जरुरत के अनुसार यूरोप को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष पर निर्भर न रहना पड़े, यह भूमिका थी।

आयएनजी, वित्त संस्था के प्रमुख अर्थतज्ञ कार्स्टन ब्रझेसकी ने युरोझोन को खुद की प्रतिबंधात्मक यंत्रणा विकसित करने की इच्छा होने का दावा किया था। यूरोपियन माँनेटरी फंड की स्थापना की वजह से युरोझोन में आर्थिक समस्या युरोझोन से सुलझाएं जाएंगे एवं उसके लिए बाहरी जरुरत महसूस नहीं होगी, यह विचार होने की बात ब्रझेसकी ने कही थी।

ग्रीस के आर्थिक संकट के मुद्दे पर युरोझोन एवं अन्तराष्ट्रीय मुद्राकोष में हुए मतभेद, यह भी स्वतंत्र मुद्राकोष की स्थापना के पीछे एक महत्वपूर्ण मुद्दा माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने यूरोप के कर्जदाताओं से ग्रीस को वित्तीय सहायता देने के लिए ठोस भूमिका लेने का आवाहन किया था और युरोझोन में कुछ देशोंने अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष का पक्ष संभालने के लिए ग्रीस को दिए जाने वाले तीसरे ‘बेलआउट’ में शामिल हो, ऐसा आग्रह किया था।

‘यूरोपियन स्टैबिलिटी मैकेनिझम’ के प्रमुख क्लॉस रेगलिंगने इस यंत्रणा की व्याप्ति भविष्य में बढ़ाने के संकेत दिए हैं। इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष युरोझोन के बेलआउट कार्यक्रम में शामिल हुआ हैं, फिर भी भविष्य में इस ऐसे संकट में उनका शामिल ना हो ऐसी भावना युरोझोन में बढ़ने की बात रेगलिंग ने स्पष्ट की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.