अमरिकी प्रतिबंधों के कारण यूरोपियन कंपनी ने किया ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ से पीछे हटने का निर्णय – रशिया और जर्मनी ने निर्णय पर की है निन्दा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंग्टन/मास्को – रशियाजर्मनी के बीच बनाई जा रही महत्वाकांक्षी नॉर्ड स्ट्रीम २ईंधन परियोजना पर प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार के दिन हस्ताक्षर किए| ट्रम्प के हस्ताक्षर होने के कुछ घंटे बाद ही इस परियोजना का हिस्सा बनी यूरोपियन कंपनी ऑलसीज्ने इस परियोजना से पीछे हटने का ऐलान किया है| इससे नॉर्ड स्ट्रीम २परियोजना को आहत पहुंची है और ऐसे में रशिया और जर्मनी ने अमरिका ने लगाए प्रतिबंधों पर कडी आलोचना भी की है|

मंगलवार के दिन अमरिकी सिनेट में नॉर्ड स्ट्रीम २परियोजना पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव मताधिक्य के साथ पारित किया था| इस प्रस्ताव के अनुसार नॉर्ड स्ट्रीम २परियोजना में शामिल हुई कंपनियों के लिए तय समय में पीछे हटने का प्रावधान किया गया था| इस समय में नॉर्ड स्ट्रीम २ से दूर ना होने पर संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई करने का प्रावधान भी किया गया है| राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने हस्ताक्षर करने के साथ ही इन कंपनियों को दिए गए समय की शुरूआत हुई है

ट्रम्प के हस्ताक्षर करने से कुछ घंटे बाद ही स्वीस संपनी ऑलसीज्ने नॉर्ड स्ट्रीम २परियोजना से संबंधित अपना काम तुरंत बंद करने का ऐलान किया| कंपनी की वेबसाईट पर इन निर्णय की जानकारी साझा करते समय अमरिकी कानून से होनेवाली संभावित कठिनाई से बचने के लिए यह निर्णय किया गया है, यह बात भी कंपनी ने स्पष्ट की है| स्वीस कंपनी के पीछे हटने पर रशिया और जर्मनी ने अमरिकी प्रतिबंदों पर कडी आलोचना की है

२२ ट्रिलियन डॉलर्स का कर्ज होनेवाला देश अन्य देशों को उनकी अर्थव्यवस्था बढाने के लिए आवश्यक क्षेत्रों का विकास करने नही दे रहा| सीर्फ कर्ज लेकर आगे बढने की अमरिका की नीति दुनिया में रह नही सकती| आगे से रशिया समेत अन्य देशों को अमरिका सांस लेगना रोंक दें, यह मांग भी करेगी और मुमकिन हो कई लोग इसपर अमल भी करेंगे, इन कडे शब्दों में रशिया के विदेश विभाग की प्रवक्ता मारिआ झाकारोव्हा ने अमरिका को लक्ष्य किया है|

तभी, अमरिका के प्रतिबंध जर्मनी के अंदरुनि व्यवहारों में हस्तक्षेप है और इसका जर्मनी के साथ ही यूरोपियन कंपनियों पर भी असर हो सकता है, यह कहकर अमरिका के प्रतिबंध ठुकराने की बात जर्मनी ने कही है| पिछले हफ्ते में ही जर्मनी के विदेशमंत्री हैको मास ने यूरोपिय देशों की ईंधन संबंधित नीति में अमरिका हस्तक्षेप ना करें, यह निवेदन किया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.