यूरोप में ‘सस्ती’ चीनी आयात रोकने के लिए नया कानून

स्ट्रासबर्ग: यूरोपियन देशों में होने वाली सस्ते चीनी उत्पादों की आयात रोकने के लिए, नए कानून को मंजूरी दी गई है। बुधवार को यूरोपीय संसद के अधिवेशन में यह कानून ५५४ विरुद्ध ४८ मतों से मंजूर किया गया। पिछले महीने में यूरोपियन कौंसिल और संसद सदस्यों के बिच हुई चर्चा के बाद इस कानून को अंतिम रूप दिया गया था। इसके पहले यूरोपीय महासंघ ने चीन के खिलाफ विविध व्यापारी प्रतिबन्ध लगाए हैं, फिर भी इसके आगे अधिक कठोर प्रतिबन्ध लगाने के लिए महासंघ को अतिरिक्त अधिकार और आजादी दी गई है। यूरोपीय संसद के इस निर्णय पर चीन ने नाराजगी जताई है और नए कानून का द्विपक्षीय व्यापार पर परिणाम हो सकता है, ऐसा इशारा दिया है।

चीनी आयात, मंजूरी, कानून, चीन, निर्यात, अमरिकायूरोपीय संसद ने मंजूर किए कानून के अनुसार, इसके आगे यूरोपीय देशों में निर्यात करने वाले देशों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक और पर्यावरणविषयक मापदंडों का पालन करना अनिवार्य होगा। यूरोप में निर्यात करने वाले देशों पर यूरोपियन कमीशन द्वारा नजर रखी जाने वाली है। निर्यातदार देश यूरोपीय देशों में माल ‘डंप’ करेगा, तो उसके खिलाफ शिकायत के लिए यूरोपीय कंपनियों को वर्तमान में उपलब्ध प्रक्रिया के अलावा अन्य कुछ करने की आवश्यकता नहीं होगी। छोटी और मध्यम यूरोपीय कंपनियों की ऐसे मामलों में उचित सहायता की जाएगी। व्यापारी प्रतिबंधों के मुद्देपर निर्णय लेते समय कर्मचारी संगठनों का मत भी लिया जाएगा।

चीनी आयात, मंजूरी, कानून, चीन, निर्यात, अमरिकाआयातदार देश की ओर से सस्ते उत्पाद ‘डंप’ किए जाते हैं, इस वजह से यूरोप में रोजगार के अवसर साथ ही व्यवसाय पर होने वाले परिणाम और अर्थव्यवस्था की हानि रोकने के लिए कानून बनाया गया है, ऐसा संसद की ओर से दिए गए निवेदन में स्पष्ट किया गया है। आयातदार देशों में कंपनियों को दिया जाने वाला अनुदान और प्रचंड उत्पाद क्षमता की वजह से यूरोपियन कंपनियों को सस्ते उत्पाद से मुकाबला करना मुश्किल हो रहा है, ऐसा उल्लेख भी इसमें किया किया गया है। इसमें फौलाद, एल्युमीनियम, सीमेंट, सोलर पैनल्स, रसायन जैसे उत्पादों को दर्ज किया गया है।

चीनी आयात, मंजूरी, कानून, चीन, निर्यात, अमरिकाइसमें बहुतांश उत्पाद चीन की ओर से आयात होने की वजह से नया कानून ‘चीनी’ आयात को प्रत्युत्तर देने की कोशिश है, यह बात स्पष्ट हुई है। महासंघ ने पिछले साल भर में फौलाद साथ ही अन्य उत्पादों की आयात को लेकर चीन पर कार्रवाई के संकेत दिए थे। नए कानून से यूरोपीय महासंघ ने यह नीति अधिक आक्रामक की है। असंतुलित व्यापारी मुकाबला टालने के लिए यह कानून यूरोपीय औद्योगिक क्षेत्र को सज्ज रखेगा, ऐसी प्रतिक्रिया महासंघ की व्यापार आयुक्त सेसिलिआ माल्मस्ट्रोम ने दी है।

लेकिन चीन ने इस नए कानून पर नाराजगी जताई है। नए कानून की वजह से यूरोपीय महासंघ की विश्वसनीय व्यापारी भागीदारी इस प्रतिमा को धक्का लगा है और उसका परिणाम द्विपक्षीय व्यापारी सहकार्य पर होगा, ऐसा इशारा चीन ने दिया है। उसी समय यूरोपीय महासंघ की ओर से विश्व व्यापार संगठन के नियमों का उल्लंघन होने का आरोप भी चीन ने क्या है। अमरिका ने भी चीन की निर्यात को लक्ष्य करने वाले महत्वपूर्ण निर्णय लेने की वजह से चीन के सामने कठिनाइयाँ बढ़ गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.