‘ट्रम्प अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष होने के बाद अमरीका और युरोपीय संघ के संबंधो में नया पर्व शुरु हुआ’ : संघ की विदेशनीति प्रमुख

वॉशिंग्टन, दि. २२: ‘अमरीका और युरोपीय देश जब उनसे भौतिक रूप में दूर रहनेवाले देशों को शांती, स्थिरता प्रदान करने के लिए सहायता करते हैं, तब यह सहायता अपनी स्थिरता और सुरक्षा के लिए भी मददगार साबित होती है, यह ध्यान में रखना चाहिए’ इन शब्दों में युरोपीय संघ की विदेशनीति प्रमुख फेडरिका मॉघेरिनी ने ट्रम्प प्रशासन को फटकारा| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने, अमरीका द्वारा अन्य देशों को दी जानेवाली सहायता में बडी कटौती करने का फैसला लिया था| उसपर मॉघेरिनी द्वारा यह प्रतिक्रिया दी गयी है| एक अमरिकी चैनल पर बोलते हुए मॉघेरिनी ने, ‘ट्रम्प अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष बनने के बाद, अमरिका के युरोपीय संघ के साथ के संबंध अलग पर्व में प्रवेश कर रहे हैं’ ऐसा दावा भी किया|

अमरीका और युरोपीय देश

‘अन्य देशों को आवश्यक सहायता करते हुए हम अपने देश की स्थिरता और सुरक्षा को और भी मजबूत बनाते हैं| अगर अमरीका अन्य देशों को की जानेवाली सहायता में कटौती करता है, तो उसी अनुपात में अमरीका असुरक्षित बनेगी, ऐसा संदेश मैं अमरिकी जनता को दे रही हूँ’ इन शब्दों में मॉघेरिनी ने युरोपीय संघ की भूमिका स्पष्ट की है| ‘यदि ट्रम्प प्रशासन युरोपीय संघ के प्रति कठोर नीति अपनाता है, तो उसका झटका अमरीका को भी लग सकता है’ इस बात की याद मॉघेरिनी द्वारा मृदु शब्दों में दी गयी है| अमरीका में होनेवाले विदेशी निवेश में करीब ८० प्रतिशत निवेश युरोपीय संघ द्वारा किया जाता है| युरोपीय संघ के साथ आर्थिक सहयोग की वजह से अमरीका में लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है, इस बात पर भी मॉघेरिनी ने ग़ौर फ़रमाने की कोशिश की|

ब्रिटन युरोपीय संघ से बाहर निकलने के बाद भी युरोपीय संघ को ही, दुनिया के सबसे बड़े बाज़ार के रूप में देखा जाता है, ऐसे मॉघेरिनी ने कहा| अमरीका और युरोपीय संघ के हितसंबंध सामायिक हैं| आर्थिक क्षेत्र से लेकर सुरक्षा तक और अफ्रीका से लेकर खाडी देशों तक कई जगहों पर स्थिरता और शांति स्थापित करने के लिए अमरीका और संघ का हित समाया है| उसी समय कुछ जगहों पर अमरीका और संघ में मतभेद भी है, यह कबूल करना पड़ेगा, ऐसे भी मॉघेरिनी ने कहा| अमरिकी चैनल को दिये इंटरव्यू में मॉघेरिनी ने मृदू शब्दों में अमरीका को कडी चेतावनी दी है, ऐसा दिखाई दे रहा है|

अमरीकी राष्ट्राध्यक्ष द्वारा यदि संघ के बारे में आक्रामक नीति अपनायी जाती है, तो उसपर प्रतिक्रिया आ सकती है, ऐसा संदेश मॉघेरिनी ने दिया है| अमरीका और संघ में व्यापारी जंग छिड सकती है, ऐसी चेतावनी युरोपीय संघ के प्रमुख जीन क्लॉड जंकर ने दी थी| ऐसी व्यापारी जंग किसी के भी हित में नहीं हो सकती, ऐसे शब्दों में जंकर ने अमरीका को चेतावनी दी थी|

ब्रिटन ने युरोपीय संघ से बाहर निकलने का फैसला करने के बाद, संघ के अन्य सदस्य देश भी उसका अनुकरण करें इसलिए अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष प्रोत्साहन दे रहे हैं| यह घटना उनकी संघ के प्रति नीति स्पष्ट करनेवाली साबित होती है, ऐसी आलोचना जंकर द्वारा की गयी थी| उसके बाद मॉघेरिनी ने अमरीका को चेतावनी देते हुए, युरोपीय संघ के साथ सहयोग यह कोई अपने ही हिसाब से मानकर चलने की बात नहीं है, ऐसा कडा संदेश दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.