अंतरराष्ट्रीय आतंकियों के लिए पूर्व अफ्रीका स्वर्ग साबित होगा – पुर्तगाल के विदेशमंत्री का इशारा

ब्रुसेल्स – नैसर्गिक ईंधन से भरे पूर्व अफ्रीकी देशों में बढ़ रहे आतंकवाद को समय पर ही नियंत्रित करना होगा। वरना अंतरराष्ट्रीय आतंकियों के लिए पूर्व अफ्रीकी देश सुरक्षित स्वर्ग साबित होंगे, ऐसा इशारा पुर्तगाल के विदेशमंत्री ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा ने दिया है। यूरोपियन संसद में किए गए बयान में पुर्तगाल के विदेशमंत्री ने अफ्रीका में मौजूद आतंकवाद के विरोध में यूरोपिय महासंघ की सहायता की माँग की।

east-africaपुर्तगाल के विदेशमंत्री ने बीते सप्ताह में ही पूर्व अफ्रीका स्थित मोज़ांबिक देश का दौरा किया था। इस दौरे के दौरान सैंटोस ने मोज़ांबिक की राजधानी मापूटोटा की यात्रा की थी और इस देश में बढ़ रही आतंकी गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। अपनी इस यात्रा की जानकारी यूरोपियन संसद के सामने रखते समय उन्होंने मोज़ांबिक को महासंघ के सहायता की बड़ी आवश्‍यकता होने की बात कही।

east-africaइससे पहले यूरोपिय महासंघ ने मोज़ांबिक को मानवीय सहायता प्रदान की है। साथ ही वहां की विकास परियोजनाओं के लिए भी महासंघ ने सहायता प्रदान की थी। लेकिन, मोज़ांबिक की सुरक्षा के मुद्दे पर भी महासंघ ने गंभीरता से विचार करना चाहिए, यह आवाहन सैंटोस ने किया। आतंकवाद के विरोध में कार्रवाई के लिए यूरोपिय महासंघ मोज़ांबिक के सुरक्षाबलों को आवश्‍यक सभी हथियारों की आपूर्ति करे, यह सुझाव पुर्तगाल के विदेशमंत्री ने रखा।

east-africaनैसर्गिक वायु से भरे मोज़ांबिक और अन्य पूर्व अफ्रीकी देशों की सुरक्षा यूरोपिय महासंघ के हित में रहेगी, यह दावा सैंटोस ने किया। महासंघ ने मोज़ांबिक को आतंकवाद विरोधी कार्रवाई के लिए सहायता प्रदान की गई तो वहां पर आतंकियों को अपना प्रभाव बढ़ाना कठिन होगा। वरना मोज़ांबिक के साथ पूर्व अफ्रीकी देश अंतरराष्ट्रीय आतंकवादियों के लिए स्वर्ग साबित होगा। विश्‍वभर के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन इसी क्षेत्र में अपने अड्डे स्थापित करेंगे, यह इशारा पुर्तगाल के विदेशमंत्री ने दिया।

इसी बीच, मोज़ांबिक में मौजूद नैसर्गिक वायु के खनन के मुद्दे पर यूरोपिय महासंघ ने इन पूर्व अफ्रीकी देशों के साथ समझौते किए हैं। टोटल और एक्सॉन मोबिल जैसी ईंधन क्षेत्र की यूरोपियन कंपनियों ने मोज़ांबिक में निवेश किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.