डोनाल्ड ट्रम्प को साल भर में सत्ता छोडनी पड़ेगी – अमरिकी भूतपूर्व विदेशमंत्री केरी का दावा

तेल अविव: ‘अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के दबाव के सामने पॅलेस्टिनी राष्ट्राध्यक्ष न झुकें। क्योंकि साल भर में डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्राध्यक्ष पद से हटने वाले हैं’, ऐसा सन्देश भूतपूर्व अमरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी ने पॅलेस्टाइन के राष्ट्राध्यक्ष महमूद अब्बास को देने की खबर आई है। एक इस्रायली दैनिक ने यह जानकारी दी है। पिछले वर्ष पूरे हुए ‘वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम’ में बोलते समय भी जॉन केरी ने एक दो साल में ट्रम्प प्रशासन गिर जाएगा, ऐसी भविष्यवाणी की थी। इस साल के ‘वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम’ में दौलतमंद निवेशक जॉर्ज सोर्स ने सन २०२० में ट्रम्प प्रशासन नष्ट हो जाएगा, ऐसा कहा था।

पॅलेस्टाइन के राष्ट्राध्यक्ष नजदीकी हुसैन आगा और जॉन केरी की हाल ही में लंडन में मुलाकात हुई है। इस मुलाकात में जॉन केरी ने पॅलेस्टाइन के राष्ट्राध्यक्ष महमूद अब्बास के लिए एक विशेष सन्देश भेजा था। पॅलेस्टाइन के राष्ट्राध्यक्ष इस्रायल के साथ शांति चर्चा शुरू करे, ऐसी माँग राष्ट्राध्यक्ष ट्रंप कर रहे हैं। यह प्रस्ताव ठुकराने के बाद अमरिका की तरफ से पॅलेस्टाइन को दी जाने वाली अर्थ सहायता रोकने का ट्रम्प ने इशारा दिया था। लेकिन पॅलेस्टाइन के राष्ट्राध्यक्ष महमूद अब्बास अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प की धमकी और दबाव के सामने झुककर ट्रम्प का प्रस्ताव मान्य न करें, ऐसा केरी ने आगा से कहा।

राष्ट्राध्यक्ष पद, छोडनी पड़ेगी, डोनाल्ड ट्रम्प, जॉन केरी, खबर, तेल अविव, मीडिया

‘पॅलेस्टाइन के राष्ट्राध्यक्ष अपनी भूमिका पर कायम रहें। क्योंकि ट्रम्प ज्यादा समय तक सत्ता में रहने वाले नहीं हैं। साल भर में वह राष्ट्राध्यक्ष के कार्यालय से बाहर हो जाएंगे’, ऐसा केरी ने कहा है ऐसी जानकारी इस्रायली अख़बार ने दी है। विरोधी पक्ष डेमोक्रेट पार्टी के नेता और ट्रम्प की रिपब्लिकन पार्टी भी नेता ट्रम्प के व्यवहार से तंग आ गए हैं। इस वजह से ट्रम्प ज्यादा समय तक अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष पद पर नहीं रह सकते, ऐसा दावा केरी ने आगा से किया है, यह खबर इस अख़बार ने छापी है।

साथ ही अमरिकन राष्ट्राध्यक्ष पद की दौड़ में फिरसे उतरने का दावा भी केरी ने किया है। सन २००४ में जॉन केरी अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष पद के चुनाव में उम्मेदवार थे। लेकिन जॉर्ज बुश ने उनको हराया था। जॉन केरी ने पिछले वर्ष डॅव्होस में संपन्न हुए ‘वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम’ के मंच पर बोलते समय ट्रम्प प्रशासन एक दो सालों में गिर जाएगा, ऐसा दावा किया था। ईरान के साथ किए परमाणु करार से पीछे हटे तो ट्रम्प प्रशासन के साथ ऐसा होगा, ऐसा केरी ने कहा था।

केरी के इस विधान पर अमरिका से तीखी प्रतिक्रिया आ रही है। कोई भी अधिकार न होते हुए अमरिका की विदेश नीति में हस्तक्षेप करना यह कानून के अनुसार जुर्म हो सकता है। ट्रम्प का लोकनियुक्त प्रशासन ही अमरिका की विदेश नीति लागू कर सकता है, जनता ने नाकारे हुए केरी को यह अधिकार किसने दिया है? ऐसा सवाल अमरिका में किया जा रहा है। अमरिका का विदेश मंत्री पद निभाए हुए केरी जैसे जिम्मेदार व्यक्ति ने सच में ऐसे विधान किए हैं क्या, इस बात पर कुछ नेता आशंका जता रहे हैं। लेकिन अगर केरी ने सच में ऐसे विधान किए हैं, तो यह भयंकर देशद्रोह साबित होगा, ऐसा अमरिकी संसद के भूतपूर्व सभापति न्यूट गिंगरिच ने कहा है।

दौरान, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प का प्रशासन सन २०२० तक अथवा उसके भी पहले सत्ता से बाहर हो जाएगा, ऐसा दावा दौलतमंद निवेशक जॉर्ज सोरस ने कुछ दिनों पहले पूरी हुई ‘वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम’ की बैठक में किया था। ट्रम्प और उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जॉन्ग-ऊन जैसे नेता अपना पद कायम रखने के लिए दुनिया पर परमाणु युद्ध लाद सकते है। इसीलिए डोनाल्ड ट्रम्प को रोकने के लिए, मई अपनी संपत्ति का इस्तेमाल कर रहा हूं, ऐसा सोरस ने कहा है।

अमरिका में ट्रम्प की नीतियों को सख्त विरोध किया जा रहा है। राजनीतिक नेताओं से लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं तक ट्रम्प के खिलाफ तीखे मत रखे जा रहे हैं। मीडिया भी ट्रम्प पर टीका करने का एक भी अवसर गंवा नहीं रहा है। लेकिन ऐसा होते हुए भी सर्वसामान्य अमरिकी नागरिक ट्रम्प के पीछे निश्चित रूपसे खड़े हैं, ऐसा देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.