अस्थाई ‘डील’ के बावजूद अमरिका पर नए ‘शटडाऊन’ का साया – राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने किया ‘फिनिश द वॉल’ का ऐलान

Third World Warवॉशिंगटन: अमरिका में रिपब्लिकन एवं डेमोक्रेट पक्ष में आर्थिक प्रावधान के बारे में करार की घोषणा होने के बाद भी इस देश पर दूसरे शटडाउन का संकट कायम है| डेमोक्रेट पक्ष ने सीमा सुरक्षा के लिए फिजिकल बैरियर निर्माण करने के लिए १.३७५ अरब डॉलर्स का प्रावधान मंजूर किया है| फिर भी उसमें वॉल का समावेश नहीं है| उसी समय राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्पने टैक्सास प्रांत में एक सभा में ‘फिनिश द वॉल’ यह अपनी नई घोषणा होने की बात कहकर किसी भी परिस्थिति में वॉल निर्माण करने पर वह कायम होने की बात घोषित की है|

जनवरी महीने में ३५ दिनों का ऐतिहासिक शटडाउन खत्म होते समय राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प में आनेवाले ३ हफ्ते के लिए पर्याप्त आर्थिक प्रावधान को मंजूरी दी थी| यह अवधि आनेवाले शुक्रवार को खत्म हो रही है| उससे पहले नया करार होना आवश्यक माना जा रहा है| संसद में दोनों पक्षों के सदस्य इसपर अस्थाई करार का समाधान निकालने की बात कह रहे हैं| सोमवार की रात हुए इस द्विपक्षीय करार में सीमा सुरक्षा के लिए ५५ मील के भाग में लोहे की पट्टियों का इस्तेमाल करके फिजिकल बैरियर्स निर्माण करने की तैयारी दिखाई गई है| पर ट्रम्प द्वारा हुई मांग जिस में सक्षम एवं पूर्ण ‘वॉल’ अर्थात दीवार का उल्लेख नहीं है|

अस्थाई, डील, बावजूद, अमरिका, नए शटडाऊन, साया, राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प, फिनिश द वॉल, ऐलानदोनों पक्षों के सदस्यों में हुए इस अस्थाई करार को संसद में मंजूरी मिलना आवश्यक होकर, उसके बाद राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने उसपर हस्ताक्षर करना आवश्यक है| पर ट्रम्प ने वॉल के मुद्दे पर अधिक आक्रामक भूमिका लेने से इस करार को मंजूरी मिलने की आशंका कम हो रही है| राजधानी वॉशिंगटन में दोनों पक्षों में बातचीत सफल होते समय, टैक्सास प्रांत के सभा में ट्रम्प ने अपनाई भूमिका उसके संकेत देने वाली है|

टेक्सास के ‘एल पेसो’ शहर में हुई सभा में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सीमा सुरक्षा एवं वॉल का मुद्दा उपस्थित करके, विरोधकों पर जोरदार आलोचना की है| मैक्सिको सीमा से जुड़े हुए ‘एल पेसो’ शहर में अपराधों की मात्रा दीवार निर्माण के बाद कम होने का दावा करके ट्रम्प ने उसकी आवश्यकता का एहसास दिलाया है| वॉशिंगटन में कुछ भी हो, पर हम मैक्सिको सीमा पर दीवार निर्माण करने वाले हैं, ऐसी गवाही उन्होंने फिर एक बार दी है|

ट्रम्प इनके ‘वॉल’ के विधान को सभा से बड़े तादाद में प्रतिक्रिया मिली है| उपस्थितों ने ‘बिल्ड द वॉल’ की घोषणा देनी शुरू की| उस समय राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अपने समर्थकों को रोककर आगे चलकर ‘बिल्ड द वॉल’ नहीं बल्कि ‘फिनिश द वॉल’ यह अपनी घोषणा होगी, ऐसा घोषित किया है| अमरिका मैक्सिको सीमा लगभग २००० मील की होकर उसमें ६०० मील के भाग में बाढ़ का निर्माण किया गया है, इसकी तरफ ध्यान केंद्रित करते हुए, हम बाकी भाग में वॉल निर्माण का काम पूर्ण करने वाले हैं, ऐसा ट्रम्प ने स्पष्ट किया है|

अमरिका में २०१६ वर्ष में हुए चुनाव में ट्रम्प ने मैक्सिको सीमा पर वॉल निर्माण करने की घोषणा की थी| उसके लिए उन्होंने संसद से निधि प्राप्त करने का प्रयत्न किया था| पर संसद ने विरोध कायम रखने की वजह से ट्रम्प ने सीधे इमरजेंसी की चेतावनी दी है और वॉल निर्माण करने के लिए रक्षा विभाग के अतिरिक्त निधि के उपयोग का प्रस्ताव तैयार किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.