प्रदर्शनों से गृहयुद्ध शुरू होगा और लेबनान के शत्रु इससे लाभ उठाएंगे – हिजबुल्लाह के प्रमुख ने दी लेबनीज प्रदर्शनकारियों को चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बैरूत – करों में बढोतरी और खर्चा कम करने संबंधी लेबनान की सरकार ने किए निर्णय पर देश में कडी प्रतिक्रिया उमड रही है| पिछले दस दिनों से लेबनान में तीव्र प्रदर्शन हो रहे है| इन प्रदर्शनों को हिजबुल्लाह का प्रमुख हसन नसरल्ला ने चेतावनी दी है| इन प्रदर्शनों की वजह से अराजकता का माहौल बना है और इससे गृहयुद्ध तक शुरू होगा और इस स्थिति का लाभ लेबनान विरोधी अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रिय शक्तियां उठाएंगी, यह चेतावनी हसन नसरल्ला ने दी है| लेबनान की इस स्थिति का लाभ उठाने के लिए इस्रायल घात लगाकर ही बैठा है, यह भी नसरल्ला ने आगे कहा है|

लेबनान में प्रधानमंत्री साद हरिरी की सरकार सत्ता में है और हिजबुल्लाह का सियासी मोर्चा इस सरकार में शामिल है| ऐसा होते हुए भी इस सरकार की आर्थिक निती के विरोध में हो रहे प्रदर्शनों को हिजबुल्लाह ने समर्थन घोषित किया था| लेबनीज सरकार ने करों में बढोतरी करने का निर्णय करने पर उमडा जनक्षोभ उचित है, ऐसा हिजबुल्लाह ने कहा था| पर अब, इन प्रदर्शनों से लेबनान के विरोधी अंतरराष्ट्रीय शक्तियां लाभ उठाएंगी, यह चिंता हिजबुल्लाह का प्रमुख नसरल्ला ने व्यक्त की है|

शुक्रवार के दिन हिजबुल्लाह से जुडी एक टीव्ही चैनल से नसरल्ला ने अपना संदेशा जारी किया| हमेशा हिजबुल्लाह का झंडा फहरानेवाले नसरल्ला के पीछे इस बार लेबनान का झंडा दिख रहा था| लेबनान में हो रहे सरकारविरोधी प्रदर्शन ऐसे ही होते रहे तो इस संघर्ष की वजह से अराजकता का माहौल बनेगा और इससे गृहयुद्ध भी शुरू होगा, यह चिंता नसरल्ला ने अपने संदेश में व्यक्त की है| हिजबुल्लाह किसी भी संघर्ष से नही डरती, पर हमें लेबनान के भविष्य की चिंता है| क्यों की इस गृहयुद्ध का लाभ लेबनान विरोधी शक्तियां उठाए बिना नही रहेगी, यह भी नसरल्ला ने आगे कहा|

इससे पहले भी लेबनान में लंबे समय तक गृहयुद्ध चल रहा था और वह रोकने के लिए पंधरह वर्ष लगे थे| नसरल्ला ने इसकी भी याद दिलाई| इसी वजह से प्रदर्शनकारी अपने प्रदर्शनों का देश के विरोधी शक्तियों को गलत इस्तेमाल करने ना दे, यह निवेदन हिजबुल्लाह के प्रमुख ने किया है| साथ ही अपने समर्थक भी रास्ते पर उतरकर हिंसा ना करे, यह संदेशा नसरल्ला ने दिया है| प्रदर्शनकारियों ने लेबनान की सरकार के विरोध में नारेबाजी करते समय हिजबुल्लाह के प्रमुख की भी आलोचना की थी| इसके बाद प्रदर्शनकारी और हिजबुल्लाह के समर्थकों के बीच मुठभेड होने का समाचार है| अगले दिनों में प्रदर्शनकारी बनाम हिजबुल्लाह समर्थक, यह संघर्ष शुरू हो सकता है, यही संकेत इससे प्राप्त हो रहे है| ऐसी पृष्ठभूमि पर नसरल्ला ने यह निवेदन किया दिख रहा है|

ईरान का समर्थन प्राप्त करनेवाली चरमपंथी संगठन, यही हिजबुल्लाह की पहचान है और लेबनान में इस संगठन का सबसे अधिक प्रभाव है| इस्रायल का सर्वनाश यही अपना उद्देश्य होने की बात हिजबुल्लाह ने कईबार स्पष्ट की थी| साथ ही अपने लाखों रॉकेटस् इस्रायल की दिशा में तैनात होने की चेतावनी भी हिजबुल्लाह ने दी थी| लेबनान-इस्रायल की सीमा पर वर्ष २००६ में इस्रायल और हिजबुल्लाह का शुरू हुआ संघर्ष २४ दिनों बाद खतम हुआ था| अमरिका और इस्रायल समेत पश्‍चिमी देश हिजबुल्लाह यह आतंकी संगठन होने की बात स्वीकारते है| इस संगठन का लेबनान की सरकार में हुआ समावेश इस्रायल की सुरक्षा के लिए घातक बात होने के दावे इस्रायली नेता कर रहे है| वही, इस्रायल और लेबनान एवं इस क्षेत्र के अन्य देशों में हस्तक्षेप करने का आरोप हिजबुल्लाह कर रही है|

फिलहाल लेबनान में सरकार के विरोध में शुरू इन प्रदर्शनों के बीच इस्रायल एवं अमरिका होने का आरोप करके हिजबुल्लाह प्रमुख इन प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कोशिश कर रहा है| पर लेबनान में शुरू प्रदर्शनों की तीव्रता देख तो नसरल्ला के निवेदन से ज्यादा असर होने की संभावना नही|

Leave a Reply

Your email address will not be published.