केंद्रीय कर्मचारियों के महँगाईभत्ते में बढ़ोत्तरी होगी

नई दिल्ली, दि. ५ : करीब पचास लाख केंद्रीय कर्मचारी और ५८ लाख पेन्शनधारकों के महँगाई भत्ते में करीब दो से चार प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करने का फैसला जल्द ही घोषित किया जायेगा| १ जनवरी २०१७ से महँगाई भत्ते में यह बढ़ोत्तरी लागू की जायेगी| लेकिन बढ़ाया जानेवाला महँगाई भत्ता और भड़की महँगाई इसमें रहनेवाले फ़र्क़ को देखते हुए इसपर खुशी ज़ाहिर नहीं कर सकते, ऐसा कहकर केंद्रीय कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी इसपर नारा़ज़गी जता रहे हैं|

महँगाईभत्ते में बढ़ोत्तरीमहँगाई निर्देशांक को ध्यान में रखकर केंद्रसरकार अपने कर्मचारियों के वेतन में महँगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी करने का फ़ैसला करती है| इसीके तहत, आज के हालात को मद्देनज़र रखते हुए, जल्द ही केंद्रीय कर्मचारियों के महँगाई भत्ते में करीब ५० लाख कर्मचारी तथा ५८ लाख पेन्शनधारकों को इसका लाभ मिलनेवाला है| इससे पहले १ जुलाई २००६ को केंद्र सरकार ने महँगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोत्तरी की थी| इसके बाद, भड़क रही महँगाई को ध्यान में रखकर फिर से यह महँगाई भत्ता दो से चार प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया गया है|

लेकिन महँगाईभत्तें में हुई बढ़ोत्तरी काफ़ी नहीं है, ऐसा कहकर केंद्रीय कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष के. के. एन. कुट्टी ने इसपर नारा़ज़गी जताई है| महँगाई में बड़े पैमाने पर बढ़ोत्तरी हुई है| लेकिन बढ़ रही महँगाई के प्रमाण में इस भत्ते में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है, ऐसा दावा कुट्टी ने किया| इस मामले में अपने संगठन की भूमिका, केंद्र सरकार के साथ की जानेवाली चर्चा में रखी जायेगी, ऐसी जानकारी भी कुट्टी ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.