‘दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा का भारत-चीन सीमाविवाद पर नकारात्मक असर होगा’ : चीन की नयी चेतावनी

बीजिंग, दि. १२: दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा की वजह से बेचैन हुए चीन ने अभी भी भारत को धमकी देने का सिलसिला रोका नहीं है| इस यात्रा का दोनों देशों के सीमाविवाद पर नकारात्मक असर होगा, ऐसे चीन के विदेशमंत्रालय ने फिर से कहा है| वहीं, अरुणाचल प्रदेश के लोग भारत के अवैध अमल के नीचे होकर, इन लोगों को चीन में वापस आना है, ऐसा दावा चीन के एक अखबार ने किया है|

चीन के विदेशमंत्रालय

दलाई लामा की अरुणाचल प्रदेश यात्रा का भारत और चीन सीमाविवाद पर नकारात्मक असर होगा| चीन अपनी सीमा की रक्षा के लिए आनेवाले समय में आवश्यक रहनेवाली सारी कार्रवाई करेगा, ऐसी चेतावनी चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता लू कँग ने दी| तिब्बत के बारे में चीन को दिये आश्वासन से भारत ने पलटी खायी, ऐसा इल्ज़ाम कँग ने लगाया है| अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री और दलाई लामा ने तिब्बत के बारे में किये बयानों का उदाहरण देते हुए कँग ने यह इल्ज़ाम लगाया|

‘भारत को क्या करना चाहिए, यह चीन ना बोलें| साथ ही, अरुणाचल प्रदेश राज्य की सीमा चीन से सटी नहीं है, बल्कि तिब्बत से सटी है’ ऐसे अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने चार दिन पहले ही कहा था| इसपर प्रतिक्रिया देते हुए कँग ने, यह बयान उक़सानेवाला है, ऐसा इल्ज़ाम लगाया| कुछ साल पहले भारत ने, तिब्बत पर के चीन के कब्ज़े को मान्यता देने का फैसला किया था| इस फैसले से भारत ने पलटी खायी है, ऐसा ऐतराज़ कँग ने जताया|

चीन के सरकारी अखबार ‘चायना डेली’ में छपे एक लेख में भारत की आलोचना की गयी| भारत अरुणाचल प्रदेश पर गैरकानूनी शासन कर रहा होकर, भारत के अमल के नीचे अरुणाचल प्रदेश के लोग कठिन माहौल में जिंदगी जी रहे हैं| इधर के लोग चीन में वापस आने की राह देख रहे हैं, ऐसा दावा ‘चायना डेली’ के लेख में किया गया|

Leave a Reply

Your email address will not be published.