`स्टक्सनेट’ जैसे सायबर हमलें ईरान आसानी से रोक सकेगा – ईरान के मंत्री का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतेहरान – वर्ष २०१० में ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लक्ष्य करने के लिए किए गए ‘स्टक्सनेट’ जैसे सायबर हमलें रोकने की क्षमता ईरान ने प्राप्त की है| ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए ‘सायबर डिफेन्स शिल्ड’ का निर्माण किया है और इसके आगे ईरान पर सायबर हमलें हो नही सकते, यह दावा ईरान के मंत्री मोहम्मद जवाद अजारीजाहरोमी इन्होंने किया|

नौ वर्ष पहले ईरान के ‘नातांझ’ परमाणु केंद्र पर सबसे बडा सायबर हमला हुआ था| इस सायबर हमले में ईरान के परमाणु केंद्र में ‘सेंट्रीफ्युजेस’ का बडा नुकसान हुआ था| साथ ही परमाणु कार्यक्रम से संबंधित कम्प्युटर्स की जानकारी भी नष्ट हुई थी| इस्रायल ने यह हमला करके ईरान के परमाणु कार्यक्रम की गति धीमी करने की वह साजिश थी, यह आरोप ईरान ने किया था|

लेकिन, इस सायबर हमलें से सबक सिखकर ईरान ने ‘स्टक्सनेट’ जैसे घातक सायबर हमलें रोकना मुमकिन है, यह दावा ईरान के मंत्री जाहरोमी इन्होंने किया| अपने परमाणु कार्यक्रम की सुरक्षा के लिए ईरान ने अपनी सायबर सुरक्षा करने के लिए बडी क्षमता का प्रावधान किया है, ऐसा जाहरोमी ने कहा है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.