शरणार्थियों को भगाने के लिए क्रोएशियन पुलिस की कार्रवाई

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरझॅग्रेब – अपनी देश की सीमा पर पहुंच रहे शरणार्थियों को भगाने के लिए कोएशियान पुलिस कार्रवाई कर रही है, यह बात राष्ट्राध्यक्षा कोलिंडा ग्रॅबर कितारोविच ने स्वीकारी है| इस कार्रवाई पर मानवाधिकार संगठन आलोचना कर रही है और क्रोएशिया शरणार्थियों को प्रवेश दे,यह मांग भी की है|

एशियाई एवं अफ्रीकी देशों से यूरोप में हजारों की संख्या में शरणार्थी पहुंच रहे है और ऐसे शरणार्थी यूरोपिय देशों की सीमा पर पहुंच रहे है| जर्मनी, फ्रान्स ने शरणार्थियों के लिए अपनी  सीमा खुली कर दी है| फिर भी कुछ यूरोपिय देश शरणार्थियों के झुंड अपनी अर्थव्यवस्था और सुरक्षा के लिए चुनौती साबित होने का दावा कर रहे है| इस बारे में हंगेरी, इटली ने आक्रामक भूमिका स्वीकारी है और अब क्रोएशिया ने भी शरणार्थियों को अपने देश में प्रवेश देने से इन्कार करने का तय किया है|

क्रोएशिया के इस निर्णय के विरोध में मानवाधिकार संगठन आलोचना कर रहीहै| लेकिन शरणार्थियों के विरोध में कडी भूमिका स्वीकार करके क्रोेएशिया की सरकार ने अपने देश में घुसपैठ करने की तैयारी में होनेवाले शरणार्थियों पर कार्रवाई की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.