कोरोना के कारण जापान की अर्थव्यवस्था को मंदी का झटका

टोकियो,  (वृत्तसंस्था) – दुनियाभर में फैल रहीं कोरोना वायरस की महामारी की वज़ह से जापान की अर्थव्यवस्था को मंदी का जोरदार झटका लगा हैं। विश्‍व की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में मंदी का झटका लगनेवाला जापान पहला ही देश हैं। कोरोना की महामारी की वज़ह से अबतक अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था का लगभग नौ ट्रिलियन (९ लाख करोड़) डॉलर्स का नुकसान होने की बात कही जा रहीं हैं।

वर्ष २०२० की पहली तीमाही में जापान की अर्थव्यवस्था में ३.४ प्रतिशत गिरावट देखीं गई हैं। इससे पहले २०१९ के अक्तूबर से दिसंबर तक की आख़िरी तीमाही में जापान की अर्थव्यवस्था में ६.४ प्रतिशत गिरावट हुई थी। लगातार दो तीमाहियों में आर्थिक गिरावट का सत्र बरकरार रहने से जापान को मंदी का झटका लगा है।

विश्‍व में तीसरें क्रमांक की अर्थव्यवस्था को लगें मंदी के झटके के पीछे कोरोना की महामारी ही प्रमुख कारण बना है। जापान की अर्थव्यवस्था प्रमुखता से निर्यात और पर्यटन क्षेत्र पर निर्भर है। चीन से फैली महामारी के बाद निर्यात पूरी तरह से थम गई है। विमान एवं जलमार्ग की यातायात भी बंद हुई है और पर्यटन क्षेत्र भी ठप हुआ है।

जापान की सरकार ने कोरोना के संकट का मुकाबला करने के लिए १.१ ट्रिलियन डॉलर्स की आर्थिक सहायता प्रदान करने का ऐलान भी किया हैं। लेकिन, इसका असर दिखायी देने के लिए काफ़ी समय लगेगा, यह मत विश्‍लेषक एवं आर्थिक विशेषज्ञ व्यक्त कर रहें हैं। कुछ आर्थिक गुटों ने अगली तीमाही में जापान को महसूस होनेवाला झटका और भी बड़ा होगा, यह दावा किया है। एक वृत्तसंस्था ने जापान की अगली तीमाही की गिरावट पूरे २२ प्रतिशत तक रहेगी, यह अंदाजा व्यक्त किया है।

कोरोना की महामारी का झटका दुनिया के सभी प्रमुख देशों को लगना शुरू हुआ है। सन २०२० की पहली तीमाही में अमरिकी अर्थव्यवस्था को ३.४ प्रतिशत की गिरावट का सामना करना पड़ा है। दूसरे क्रमांक की अर्थव्यवस्था एवं कोरोना की महामारी का उद्गम स्थान होनेवाले चीन को भी पहली तीमाही में लगभग सात प्रतिशत गिरावट का झटका लगने की बात कही जा रहीं हैं। युरोप की शीर्ष अर्थव्यवस्था रहा जर्मनी भी मंदी की चपेट में जा पहुँचा है और अगले कुछ दिनों में ब्रिटन, फ्रान्स, इटली एवं स्पेन भी आर्थिक मंदी का ऐलान करेंगे, ऐसा समझा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.