कोरोना व्हायरस के फैलाव में बढोतरी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

वॉशिंग्टन/तेहरान/लंदन – दुनियाभर में कोरोना व्हायरस से अबतक ६,६५० लोगों की मौत हुई है| साथ ही इस बीमारी ने चपेट में लिए मरीजों की संख्या बढकर १,७१,६८३ हुई है| ईरान में एक ही दिन में इस बीमारी से पीडित १२९ लोगों ने दम तोडा है| साथ ही इटली, फ्रान्स, ब्रिटेन, जर्मनी, स्पेन, झेक प्रजासत्ताक आदि यूरोपिय देशों में यह महामारी कोहराम मचा रही है| ऐसे में इन देशों ने महामारी को रोकने के लिए प्रावधान के स्वरूप में जारी किए सुचनाओं का उल्लंघन करनेवालों पर कडा जुर्माना लगाने का ऐलान किया है| तभी अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने जनता को आवश्यक सामान का भंडार ना करने का निवेदन किया है|

कोरोना व्हायरस का फैलाव उम्मीद से भी अधिक तेज हो रहा है और यह दुनिया के सामने खडा हुआ सबसे बडा संकट साबित हो रहा है| अकेले ईरान में एक ही दिन में इस बिमारी से १२९ लोगों की मौत हुई है| पुरे खाडी क्षेत्र में इससे घबराहट का माहौल बना है और ईरान से जुडी सीमा के देशों ने अपनी सरहदें बंद कर दी है| ईरान इस महामारी को रोकने में बडा असफल हो रहा है, यह बात फिर से स्पष्ट हुई है| ईरान के वरिष्ठ अफसर और नेता भी इस महामारी के चपेट में फंसे है| ईरान में सर्वाधिक राजनयिक अधिकार रखनेवाले सर्वोच्च धार्मिक नेता का चयन करने का अधिकार रखनेवाले समिती के सदस्य ‘ग्रैंड आयातुल्ला हाशेम बथाई’ की इस महामारी से मौत हुई है| 

इससे पहले ईरान के रिव्होल्युशनरी गार्डस् एवं स्वास्थ्य विभाग के अफसरों की इस महामारी से मौत होने की खबरें प्राप्त हुई थी| इससे ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयातुल्ला खामेनी का विशेष ध्यान रखा जा रहा है, यह दावा भी हो रहा है| यूरोपिय देशों में कोरोना व्हायरस कोहराम मचा रहा है और इटली के बाद फ्रान्स, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे देश में भी यह महामारी तेज गति से फैल रही है| फ्रान्स की स्थिति बिगडने का ऐलान राष्ट्राध्यक्ष इमैन्युएल मैक्रॉन ने किया है| हर तीन दिन बाद फ्रान्स में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या दोगुनी होने की चिंता भी इस दौरान राष्ट्राध्यक्ष मैक्रॉन ने जताई| फ्रान्स में इस महामारी के ५,४२३ मरीज देखें जा चुके है और १२७ लोगों की मौत हुई है| तभी, स्पेन में इस महामारी से ३०९ लोगों की मौत हुई है और ९,१९१ लोग इस महामारी के चपेट में है| ऐसा होते हुए भी सरकार ने जारी किए आदेश ठुकराकर पार्टी एवं अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करनेपर २५,००० पौंड जुर्माना भरना होगा, यह चेतावनी स्पैनिश यंत्रणाओं ने जारी की है|

ब्रिटेन ने इस महामारी से पीडित होने की आशंका आनेपर लोग स्वयं को अन्य लोगों से संपर्क होने से दूर रखें, यह सूचना की है| इस आदेश का पालन ना होने पर हजार पौंड का जुर्माना या कारावास की सजा भुगतनी होगी, यह ऐलान भी किया गया है|

७० वर्ष से अधिक उम्र के लोग स्वयं ही अपने आप को ‘लॉकडाउन’ करें, यह निवेदन ब्रिटेन की यंत्रणा कर रही है| अबतक ब्रिटेन में १,३९१ लोग कोरोना व्हायरस से पीडित पाए गए है और ३५ लोगों ने इस बीमारी से दम तोडा है| इस बारे में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉन्सन प्रतिदिन जानकारी प्राप्त कर रहे है| साथ ही यह महामारी रोकने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के विशेष अधिकार ब्रिटेन के पुलिस को दिए गए है| ऐसे में जर्मनी ने पांच देशों से जुडी अपनी सीमा पर नियंत्रण बढाया है|

ऐसे में अमरिका में कोरोना व्हायरस के ३,७८२ मरीज देखें गए है और ६९ लोगों की मौत हुई है| इससे अमरिका में घबराहट का माहौल बना है| इस महामारी का सामना करते समय जरूरी सामान का अनावश्यक भंडार ना करें, यह निवेदन राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरिकी जनता से किया है| अमरिका के डिसिज एक्सपर्ट एन्थनी फॉवकी ने इस महामारी को रोकने के लिए करीबन दो हफ्तों का शटडाउन आवश्यक होने का दावा किया है| इसकी माध्यमों ने पुष्टी की है| पर, फिलहाल ट्रम्प प्रशासन ने इस मुद्दे पर अधिकृत स्तर पर किसी भी प्रकार की जानकारी साझा नही की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.