भारत में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या बढकर 300 से अधिक हुई

नई दिल्ली/मुंबई – भारत में कोरोना व्हायरस से पीडित मरीजों की संख्या बढकर 300 से अधिक हुई है। इनमें से 64 मरीज महाराष्ट्र में देखें गए है और इनमें से 12 मरीज पीछले 24 घंटों में भरती होने की जानकारी राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की है। केंद्र और राज्य सरकार ने लोगों को घर में रुकने और भीड ना करने का निवेदन लगातार किया है, फिर भी कुछ जगहों पर अभी भी भीड देखी जा रही है। साथ ही कुछ लोग सफर के लिए बाहर निकलने की बात भी स्पष्ट हो ही है। इस वजह से सार्वजनिक यातायात बंद करनी ही होगी, यह इशारा राज्य के स्वास्थ्यमंत्री ने फिर एक बार दिया है।

भारत में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या एक ही दिन में काफी बडी संख्या में बढने की बात सामने आयी है। शुरू में कुछ धीमी गती से फैल रही यह महामारी यकायक तेज गति से होती है और मरीजों की संख्या में काफी तेज बढोतरी भी होती है, यह अब अन्य देशों के तजुर्बों से स्पष्ट हुआ है। इसी वजह से इन देशों का तजुर्बा देखकर हमें चौकन्ना होना होगा, यह बात सरकार और स्वास्थ्य यंत्रणा लगातार कह रही है। फिर भी रेल और बस सेवा के लिए कई जगहों पर अभी भी भीड कायम होने की बात दिख रही है। ऐसी लापरवाही महंगी साबित होगी, यह इशारा विशेषज्ञ दे रहे है। 

16 मार्च के रोज मुंबई से जबलपूर जा रही गोदान एक्सप्रेस में कोरोना व्हायरस के चार संदिग्ध मरीज देखें गए। उन्हें अन्य लोगों से अलग रहने की सूचना की गई थी। यह सूचना ठुकराकर वह लोग यात्रा कर रहे थे। यह चारों लोग कोरोना व्हायरस के मरीज होने की बात स्पष्ट हुई है। ऐसे में दिल्ली से रामागुंदान जानेवाली क्रांती एक्सप्रेस में इस महामारी के आठ संदिग्ध मरीज देखें गए। इन आंठों लोगों को भी कोरोना व्हायरस ने जखड लिया होने की बात स्पष्ट हुई है। ऐसे में राजस्थान में भी इस महामारी के दो संदिग्ध मरीजों ने रेल यात्रा करने की बात स्पष्ट हुई है।

इसके बाद रेल प्रशासन ने सभी यात्रियों को जरूरत ना होने पर यात्रा करने से दूर रहने की सूचना की है। रविवार के दिन जनता कर्फ्यु पर अमल करने के लिए रेल्वे प्रशासन ने अपनी 3,700 गाडियों की यात्रा स्थगित करने का निर्णय किया है। रेल्वे प्रशासन के इतिहास में इतनी बडी संख्या में गाडियों की यात्रा रद्द करने का यह पहला अवसर होने की बात कही जा रही है। पर, रेल्वे में हो रही भीड देखकर अगले दिनों में रेल सेवा बंद रखनी होगी, यह बयान महाराष्ट्र के स्वास्थ्यमंत्री राजेश टोपे ने कही है। साथ ही केंद्र सरकार लोकल सेवा बंद करने के लिए अनुकूल होने की जानकारी भी टोपे ने साझा की।

केंद्र और राज्य सरकार ने एवं स्वास्थ्य विभाग ने लगातार निवेदन करने के बावजूद जनता प्राप्त सूचनाओं का पालन नही कर रही है, यह बात सामने आ चुकी है। इस वजह से अलग अलग क्षेत्र के सम्माननिय व्यक्ती एवं कलाकारों ने लोगों को घर से बाहर ना निकलने का निवेदन किया है। पहले की तुलना में शनिवार के दिन काफी जगहों पर भीड की मात्रा कम दिख रही थी, यह भी कुछ लोग कह रहे है। खास तौर पर रास्तों पर गाडियों की यातायात काफी मात्रा में कम हुई है और शहरों में दुकान भी बंद होने का चित्र दिखाई दे रहा है।

इसी बीच सेना के अस्पतालों को किसी भी स्थिति का मुकाबला करने के लिए तैयार रहने के आदेश दिए गए है। साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अफसरों ने देश भर में 111 नए लैब कार्यरत करने की जानकारी साझा की। इस वजह से अधिक बडी संख्या में कोरोना व्हायरस से संबंधित जांच करना मुमकीन होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.