देश में कोरोना के मरीज़ों की संख्या तीन लाख के पार – महाराष्ट्र में मरीज़संख्या १ लाख से अधिक

नई दिल्ली/मुंबई – चौबीस घंटों में देश में कोरोना के लगभग ४०० मृतक तथा ११ हज़ार नये मरीज़, इनके कारण चिंताएँ बढ़ीं हैं। शुक्रवार की सुबह तक, देश में कोरोना के मृतकों की संख्या साढ़ेआठ हज़ार पर पहुँच गयी और कुल मरीज़ों की संख्या २ लाख ९७ हज़ार के पार पहुँची। वहीं, शुक्रवार की रात तक देश में इस महामारी के मरीज़ों की संख्या ३ लाख ६ हज़ार के पार गयी, यह बात स्पष्ट हुई थी। महाराष्ट्र और दिल्ली में हालात अधिक ही संगीन होते चले जा रहे हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मरीज़ों की संख्या १ लाख के ऊपर पहुँच चुकी है। साथ ही, दिल्ली के बिग़ड़ते हालातों की दखल सर्वोच्च न्यायालय ने ली है। साथ ही, परीक्षण क्यों कम कर दिये, इसका जवाब सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार से माँगा है।

Corona-Indiaशुक्रवार के दिन भर में महाराष्ट्र में १२७ लोगों ने दम तोड़ा; वहीं, ३,४९३ नये मरीज़ पाये गए। मुंबई में ९०, ठाणे में ११ और कल्याण-डोंबिवली में तीन लोगों की मृत्यु हुई। महाराष्ट्र में कोरोना से जान गँवानेवाले लोगों की संख्या ३,७१७ हुई होकर, कुल मरीज़ों की संख्या १,०११४१ हुई है। देश में पाये गए मरीज़ों में से ३५ प्रतिशत मरीज़ केवल महाराष्ट्र में पाये गए हैं और राज्य में पाये गए मरीज़ों में से ५५ प्रतिशत मरीज़ मुंबई में पाये गए हैं। पिछले हफ़्तेभर से राज्य में प्रतिघंटा पाँच से छ: लोगों की मृत्यु हो रही है। मुंबई में ही प्रतिघंटा तीन लोग दम तोड़ रहे हैं।

महाराष्ट्र के बाद सर्वाधिक मरीज़संख्या हालाँकि तमिलनाडू में है, फिर भी दिल्ली में सर्वाधिक रफ़्तार से मरीज़ों की संख्या बढ़ रही है। विशेष बात यानी दिल्ली सरकार ने प्रतिदिन होनेवाले कोरोना के परीक्षण कम किये हैं। ये परीक्षण सात हज़ार से चार हज़ार तक कम किये गए। फिर भी दिल्ली में प्रतिदिन डेढ़ हज़ार से भी अधिक नये कोरोना मरीज़ पाये जा रहे हैं। साथ ही, कोरोना के कारण दम तोड़े हुए लोगों के शवों की अहवेलना होने कीं घटनाओं को लेकर भी सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली सरकार को फटकार लगाई है। दिल्ली में इस संक्रमण के मरीज़ों की संख्या ३५ हज़ार पर पहुँच चुकी है।

तमिलनाडू में मरीज़संख्या ४० हज़ार के पार पहुँच गयी है। शुक्रवार को तमिलनाडू में १८ लोगों की मृत्यु हुई; वहीं, १४७७ नये मरीज़ पाये गए। गुजरात में कोरोना से मरे हुए लोगों की संख्या १४१६ पर पहुँच चुकी होकर, कुल मरीज़ों की संख्या २२,५६२ पर पहुँची है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.