दुनियाभर में कोरोना का कहर – चौबीस घंटों में छ: हज़ार से अधिक मृत

बाल्टिमोर – कोरोनावायरस के कारण गत चौबीस घंटों में दुनियाभर में ६,७८१ लोगों ने दम तोड़ा होकर, ९४ हज़ार से अधिक नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। कुछ देशों ने ठप पड़े आर्थिक व्यवहार शुरू करने के लिए लॉकडाउन के नियम शिथिल करने का साहसी निर्णय लिया है। इस कारण मरीज़ों की संख्या में इतनी बड़ी बढ़ोतरी होने का दावा किया जाता है।

अब तक दुनियाभर में इस महामारी ने २,६५,०९८ लोगों की जान ली है। वहीं, दुनियाभर में कोरोना के ३८ लाख से अधिक मरीज़ होकर इनमें से १३ लाख मरीज़ ठीक होकर घर लौटे हैं। दुनियाभर में कोरोना के संक्रमण की सबसे अधिक आँच अमरीका को लगी होकर, इस देश में ७४,८०९ लोगों ने इस संक्रमण की कारण दम तोड़ा है। गत चौबीस घंटों में अमरीका में २०७३ लोगों की मृत्यु हुई है, ऐसी जानकारी जॉन हॉप्किन्स विद्यापीठ ने दी। वहीं, अमरीका में बुधवार के एक दिन में कोरोना के ३० हज़ार नये मरीज़ दर्ज़ हुए। फिलहाल अमरीका में कोरोना के १२,६२,००० मरीज़ हैं।

बुधवार के दिन अमरीका से अधिक मौतें युरोप में हुईं। जॉन हॉप्किन्स विद्यापीठ और युरोपिय महासंघ ने दी हुई जानकारी के अनुसार, गत चौबीस घंटों में युरोप में ढ़ाई हज़ार से अधिक लोगों की मृत्यु हुई है। इनमें से ब्रिटन में ४४९, इटली में ३६९, जर्मनी में २८२, फ्रान्स में २७८ और स्पेन में २४४ मृतक दर्ज़ हुए हैं। ब्रिटन में इस महामारी से कुल ३० हज़ार से अधिक लोगों ने दम तोड़ा है।

युरोप में पिछले चौबीस घंटों में १५ हज़ार से अधिक नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं। लेकिन युरोपीय देशों में इससे अधिक मरीज़ पाये जा रहे हैं, ऐसा जर्मनी के अभ्यासकों का कहना है। उसी के साथ, ब्रिटन को छोड़कर युरोप के अन्य देशों ने लॉकडाउन के नियम शिथिल किये और इस संक्रमण का फैलाव अधिक ही बढ़ गया, ऐसी आलोचना शुरू हुई है।

इसी बीच, पिछले चौबीस घंटों में रशिया में ग्यारह हज़ार से अधिक मरीज़ पाये गए हैं। रशिया में कोरोना के कुल १,६५,९२९ नरीज़ हैं। वहीं, ब्राज़िल में १०,५०३ नये मरीज़ दर्ज़ हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.