भारत में आतंकवादी हमले का एक्यूआयएस का षड्यंत्र – संयुक्त राष्ट्र संघ का रिपोर्ट

नई दिल्ली – अलकायदा भारत के साथ भारतीय उपखंड में भी भयंकर आतंकवादी हमले करने की तैयारी में है। ‘अलकायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट’ एक्यूआयएस यह अपनी आतंकवादी शाखा के मदद से अलकायदा ने इस हमले का षड्यंत्र रचा है। इस्लामिक स्टेट (आयएस) और अलकायदा इन आतंकवादी संगठनों से भारत को हमले का बहुत बड़ा खतरा है, ऐसा संयुक्त राष्ट्रसंघ के रिपोर्ट में सूचित किया गया है।

संयुक्त राष्ट्रसंघ के एनालिटिकल सपोर्ट एंड सैक्शंस मॉनिटरिंग टीम का २२ वा रिपोर्ट सुरक्षा परिषद को दिया गया है। अलकायदा और आयएस संघटना के वर्तमान गतिविधियों की जानकारी होने वाला एक रिपोर्ट प्रति ६ महीने में इस पथक से सुरक्षा परिषद को सौंपा जाता है। इस ताजे रिपोर्ट में भारतीय उपखंड में अलकायदा के बढ़ते खतरों के बारे में सतर्कता की चेतावनी दी गई है। अलकायदा ने भारतीय उपखंड में हमले के लिए स्थापित किए एक्यूआयएस संघटना समान विचारी संघटना से जुड़ी जा रही है। इस द्वारा भारत और भारतीय उपखंड में हमले करने के लिए अलकायदा के प्रयत्न शुरू हुए हैं।

अलकायदा और एक्यूआयएस के सैकड़ों आतंकवादी अफगानिस्तान के लघमन, पाकतिका, कन्दाहर, गजनी और झाम्बुल प्रांत में छुपकर बैठे हैं। तथा अलकायदा का प्रमुख डॉक्टर आयमन अल जवाहिरी और ओसामा बिन लादेन का लड़का हमजा बिन लादेन यह भी अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान के सीमा पर कहीं छुप कर बैठने का दावा इस रिपोर्ट में किया गया है।

एक्यूआयएस संघटना बड़ी आतंकवादी संघटना की मदद से भारतीय उपखंड में हमले करने की क्षमता बढ़ा रहे हैं। इस संगठन ने हालही में कई बड़े हमले करने के प्रयत्न किए थे, पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने से उनके प्रयास उधेडे जाने की बात इस रिपोर्ट में दर्ज की गई है। पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी कमी का फायदा लिया जा सकता है, इस पर अलकायदा विचार कर रहा है ऐसा इस रिपोर्ट में कहा गया है।

सन २०१४ में अलकायदा का प्रमुख आयमन अल जवाहिरी ने भारतीय उपखंड में कार्यवाहियों के लिए एक्यूआयएस की स्थापना की थी। पर अबतक इस संगठन को भारत में बड़ा रक्तपात करने में सफलता नहीं मिली है। फिर भी यह संघटना भारतीय उपखंड में अपना प्रभाव बढ़ा रही है, यह बात चिंताजनक है। भारत और बांग्लादेश के दुर्गम भाग से आतंकवादियों की भर्ती करने के लिए एक्यूआयएस की गतिविधियां शुरू करने की खबरें भी इससे पहले प्रसिद्ध हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.