निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को ‘लोकल ट्रेन’ से यात्रा करने की अनुमति देने के प्रस्ताव पर सोच-विचार

मुंबई – लॉकडाउन की वजह से लोकल सेवा बंद होने से कर्मचारियों को बड़ी परेशानियों से गुज़रना पड़ रहा है। यह बात ध्यान में रखकर अब महाराष्ट्र राज्य सरकार निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को लोकल ट्रेन की यात्रा की अनुमति देने की योजना को अंतिम स्वरूप देने की कोशिश कर रही है। अक्तुबर के दूसरे हफ्ते तक लोकल सेवा शुरू की जाएगी, ऐसा कहा जा रहा है।

local-trainवर्तमान में निजी दफ्तरों में ३० प्रतिशत कर्मचारियों की उपस्थिती के लिए अनुमति दी गई है। लेकिन, इन कर्मचारियों को लोकल से यात्रा करने की अनुमति ना होने से इन कर्मचारियों को बड़ी परेशानियों से गुज़रना पड़ रहा है। प्रमुखता से वसई, विरार, पालघर, कल्याण, ठाने जैसी दूर रहनेवालों को दफ़्तर पहुँचने के लिए बड़ी परिश्रम करना पड़ रहा है। इन कर्मचारियों को बस, एसटी, कार पूल या निजी गाड़ी से यात्रा करनी पड़ रही है। इससे इनकी यात्रा में बहुत देर भी हो जाती है।

कर्मचारियों को काम पर पहुँचने में हो रही बाधाएं ध्यान में रखकर लोकल सेवा शुरू करने की माँग जोर पकड़ रही है। इससे सरकार ने लोकल शुरू करने पर सोच-विचार करना शुरू किया है और अक्तुबर में शहर में लोकल सेवा शुरू करना संभव होगा, ऐसा अधिकारी कह रहे हैं। लेकिन, निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को लोकल से यात्रा करने की अनुमति देने से पहले सभी दफ्तरों को उनके कामों के समय में बदलाव करने को कहा जाएगा। इससे लोकल में भीड़ कम करने के लिए सहायता हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.