अफगानी लष्कर और तालिबान में गझनी के कब्जे के लिए जोरदार संघर्ष; अमरिका के हवाई हमले शुरू

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

काबुल – अफगानिस्तान के पूर्व भाग में महत्वपूर्ण शहर होनेवाले गझनी पर कब्जा प्राप्त करने के लिए अफ़गान लष्कर और तालिबान के बिच जोरदार संघर्ष शुरू हुआ है। शनिवार को दोनों पक्ष ने गझनी पर कब्जा प्राप्त करने का दावा किया। पर स्थानीय सूत्रों से अफ़गान लष्कर एवं तालिबान के दौरान अभी भी संघर्ष शुरू होने की जानकारी मिली है और काबुल-कंधार हाईवे के कई भागों पर तालिबान ने कब्जा प्राप्त करने की बात सामने आई है। अफ़गान सरकार की सहायता के लिए अमरिका ने हेलीकॉप्टर तथा ड्रोंस की सहायता से हवाई हमले किए हैं, ऐसा अमरिकी लष्कर से कहा जा रहा है।

शुक्रवार के सुबह तालिबान ने गझनी पर अचानक बड़ा हमला किया। राजधानी काबुल से केवल २ घंटों के अंतर पर होनेवाले गझनी में हुए इस हमले से जोरदार खलबली मची है। तालिबान ने मोर्टर्स तथा रोकेट की सहायता से सरकारी इमारत और अफ़गान लष्कर के अड्डों पर हमले किए हैं। इन हमलों में १४ पुलिस की जान गई है और सुरक्षा दल के २० जवान जख्मी होने की बात कही जा रही है।

अफगानी लष्कर, संघर्ष, गझनी, तालिबान, अमरिका, हवाई हमले, काबुल, गुप्तचर विभाग

तालिबान ने शहर के केंद्रीय भाग पर कब्जा पाने के लिए जोरदार प्रयत्न शुरू किए हैं और सरकारी मुख्यालय तथा गुप्तचर विभाग की इमारत पर कब्जा पाने के लिए आक्रामक हमले करने की जानकारी अधिकारियों से मिली है। तालिबान के इन हमलों को अफ़गान लष्कर ने प्रत्युत्तर दिया है और तालिबान के कब्जे में भाग वापस प्राप्त करने का दावा किया है। इस कार्यवाही में तालिबान के अनेक आतंकवादी मारे गए हैं पर उनकी यकीनन संख्या अब तक स्पष्ट नहीं हुई है, ऐसा अफ़गान लष्कर के अधिकारी ने कहा है।

गझनी पर कब्जा प्राप्त करने के लिए अफगानिस्तान लष्कर का भाग होनेवाले स्पेशल फोर्सेज भी तैनात किए गए हैं। गझनी पर हमले की जानकारी मिलने के बाद अमरिकी लष्कर ने तत्काल मुहिम हाथ ली है। अमरिका के हेलीकॉप्टर्स तथा ड्रोंस ने गझनी पर जोरदार हवाई हमले किए हैं और तालिबान के जगहों को लक्ष्य किया है। तालिबान से गझनी पर पिछले ३ महीने में किया यह दूसरा बड़ा हमला है। इससे पहले मई महीने में किए हमले में तालिबान के ३० से अधिक आतंकवादियों को ढेर किया गया था।

अमरिकी लष्करने प्रसिद्ध किए जानकारी के अनुसार तालिबानी आतंकवादियों ने अफगानिस्तान के ३५ प्रतिशत भूभाग पर कब्जा प्राप्त किया है। अफगानिस्तान में तालिबान की गतिविधियां फिर से जोर पकड़ती दिखाई दे रही हैं और कई हफ्तों में तालिबान ने अफ़गान लष्कर नाटो सैनिक तथा प्रशासकीय इमारत को लक्ष्य करना शुरू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.