रशिया-जर्मनी ईंधन पाईपलाईन से सभी कंपनियाँ बाहर हों – अमरिकी विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन का इशारा

वॉशिंग्टन/बर्लिन – ‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ ईंधन पाईपलाईन प्रकल्प में शामिल सभी कंपनियों पर अमरीका प्रतिबंध लगा सकती है। इस वजह से यह कंपनियाँ तुरंत इस प्रकल्प से पीछे हटें’, ऐसी सख्त चेतावनी अमरीका के विदेशमंत्री एंथनी ब्लिंकन ने दी है। अमरीका के बायडेन प्रशासन ने इस ईंधन प्रकल्प के विरोध में अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू की है और इसमें इस प्रकल्प का पूरा ज़िम्मा संभाल रही ‘नॉर्ड स्ट्रीम २ एजी’ का भी समावेश रहेगा, ऐसे संकेत दिए गए हैं।

युक्रैन के साथ कई दशकों से जारी विवाद और वर्ष २०१४ में हुए संघर्ष की पृष्ठभूमि पर रशिया ने यूरोपिय देशों को ईंधन की आपूर्ति करने के लिए विकल्प की खोज शुरू की थी। इसमें ‘नॉर्ड स्ट्रीम’ अहम हिस्सा है और इस प्रकल्प का पहला चरण कार्यान्वित हुआ है। इस प्रकल्प की क्षमता ५५ अरब घनमीटर गैस की सप्लाई करने की है।

‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ के माध्यम से यह क्षमता बढ़ाकर ११० अरब घनमीटर करने की योजना है। इसके लिए रशिया और जर्मनी ने समझौता भी किया है और दोनों देशों ने यह प्रकल्प आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू की है। इस प्रकल्प के लिए ११ अरब डॉलर्स की लागत हो रही है और इसका अंतिम चरण शुरू होने की बात कही जा रही है। लेकिन, अमरीका ने इस प्रकल्प के मुद्दे पर जर्मनी पर बड़ा दबाव डाला है।

पूर्व राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने इस प्रकल्प के हिस्सेवाली यूरोपियन और रशियन कंपनियों पर प्रतिबंध भी लगाए थे। यही नीति आगे भी जारी रहेगी और इस ईंधन प्रकल्प का काम पूरा होने से रोकने के लिए हर विकल्प का इस्तेमाल करने का इशारा भी बायडेन प्रशासन ने दिया है। जनवरी में अमरिकी विदेशमंत्री ब्लिंकन ने संसद के में सुनवाई के दौरान जर्मनी और रशिया के महत्वाकांक्षी ईंधन पाईपलाईन से संबंधित अपनी भूमिका स्पष्ट की थी।

‘नॉर्ड स्ट्रीम २’ ईंधन पाईप लाईन का प्रकल्प पूरा ना हो इसके लिए हम आवश्‍यक सभी कोशिशें करेंगे। इस प्रकल्प का काम पूरा करने के लिए कदम ना उठाए जाएं, इस उद्देश्‍य से अमरीका के हाथ में सभी विकल्पों का इस्तेमाल करेगी। इसी माध्यम से मित्रदेश एवं भागीदार जर्मनी जैसे देशों को इस प्रकल्प से पीछे हटाने के लिए कोशिश जारी रहेगी’, यह इशारा ब्लिंकन ने दिया। ब्लिंकन का इशारा निर्णायक होने के संकेत सूत्रों ने दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.