‘अमरिकी चुनावों के दौरान हुए ‘हैकिंग’ के पीछे ‘सीआयए’ का हाथ हो सकता है’ : रशियन राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन का आरोप

मॉस्को, दि. ३ : अमरीका के राष्ट्राध्यक्षपद चुनाव प्रचार के दौरान हुए ‘हैकिंग’ के पीछे अमरीका की खुफिया एजन्सी ‘सीआयए’ का हाथ हो सकता है, ऐसा संगीन आरोप रशिया के राष्ट्राध्यक्ष व्लादिमीर पुतिन ने किया| अमरीका के ‘एनबीसी न्यूज’ इस न्यूजचैनल को दिये इंटरव्यू में पुतिन ने यह आरोप किया| साथ ही, अमरिकी एजन्सियों ने कथित रशियन हैकिंग के मामले में जारी किये रिपोर्ट पढ़े हैं और वे सब बेबुनियाद हैं, ऐसा दावा भी पुतिन द्वारा किया गया|

‘हैकिंग’अमरीका की संसद द्वारा, राष्ट्राध्यक्षपद चुनाव में रशिया के हस्तक्षेप की जाँच करने के लिए स्वतंत्र ‘काऊंसिल’ की स्थापना की गयी है| इस घटना के बाद रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने अमरीका के प्रमुख न्यूजचैनल को इंटरव्यू देने की यह पहली घटना है| ‘एनबीसी न्यूज’ के पत्रकार मेगन केली ने रशिया के ‘सेंट पीटर्सबर्ग’ में चल रही आंतर्राष्ट्रीय बैठक की पृष्ठभूमि पर पुतिन का इंटरव्यू लिया होने की बात सामने आयी है|

‘हैकर्स कहीं भी हो सकते हैं| वे रशिया, एशिया, अमरीका में और लैटिन अमरीकी देशों में भी हो सकते हैं| अमरीका में हुए हैकिंग के पीछे अमरीका के ही हैकर्स होने की आशंका है| इन हैकर्स ने बड़ी कुशलता से उनके गुनाह की ज़िम्मेदारी रशिया पर थोंपी हो सकती है। किसी कारणवश अमरीकी हैकर्स को, जानकारी प्रकाशित करके उसका दोष रशिया के माथे पर मारना उचित लगा होगा, ऐसा मुझे लगता है’ इन शब्दों में राष्ट्राध्यक्ष पुतिन ने, अमरीका के हैकिंग के पीछे अमरीकी हैकर्स ही होंगे, ऐसा आरोप किया|

पुतिन ने अपने इंटरव्यू में, अमरीका के हैकिंग के पीछे ‘सीआयए’ का हाथ होने के संकेत दिये, ऐसा दावा मेगन ने पहले ही किया था| दो दिन पहले रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने, अमरीका के हैकिंग के मसले पर बात करते वक्त, रशिया के कुछ देशप्रेमी ‘हैकर्स’ के गुट ने यह साईबरहमला किया होने की आशंका है, इस आशय के बयान किये थे| उसके बाद अब उन्होंने, अमरिकी न्यूजचैनल को दिये इंटरव्यू में सीधे ‘सीआयए’ और अमरिकी हैकर्स को ही इस हैकिंग के लिए ज़िम्मेदार मानने से खलबली मची है|

पुतिन ने अमरिकी न्यूजचैनल को दिये इंटरव्यू के दौरान, ‘हैकिंग’ मसले पर अमरिकी खुफिया एजन्सी की जानकारी पर टिप्पणी की| ‘मैंने अमरीकी एजन्सी के रिपोर्ट पढ़े हैं और ये रिपोर्टस् बेबुनियाद हैं’ ऐसा आरोप उन्होंने किया| इन रिपोर्टस् में अंदाज़ और अंदाज़ों पर आधारित निष्कर्ष रखे गये हैं| इनमें पुख़्ता सबूतों का समावेश नहीं है, ऐसा दावा भी रशियन राष्ट्राध्यक्ष ने किया|

अमरीका में सन २०१६ में हुए राष्ट्राध्यक्षपद के चुनाव में, ‘डेमोक्रॅटिक पार्टी’ और उस पार्टी की उम्मीदवार हिलरी क्लिंटन के संदर्भ में महत्त्वपूर्ण जानकारी इंटरनेट पर प्रकाशित की गयी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.