चीन की नौसेना ने हिंद महासागर में गतिविधियां बढाई – परमाणु पनडुब्बी समेत चीन के सात युद्धपोतों को भारत ने ‘ट्रैक’ किया

नई दिल्ली – भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध होने के संकेत मिल रहे है और इसी बीच चीन की नौसेना ने हिंद महासागर में अपनी गतिविधियां बढाई है| भारत के ‘पी-८आई एंटी सबमरिन वॉरफेअर एण्ड लॉंग रेंज सर्व्हिलन्स एअरक्राफ्ट’ ने सितंबर महीने के पहले दो हफ्तों में चीन की परमाणु पनडुब्बी समेत सात युद्धपोत टैक किए है, यह जानकारी सूत्रों ने दी है| इससे पहले चीन ने श्रीलंका के अड्डे से भारतीय सरहद की गश्त करने की कोशिश करने के दावे भी किए गए थे|

पिछले कुछ दिनों में भारत और पाकिस्तान के संबंध काफी तनाव से भरे है और अंतरराष्ट्रीय समुदाय पूरी तरह से भारत के साथ खडा होने की बात स्पष्ट हुई है| पाकिस्तान को सिर्फ चीन का समर्थन प्राप्त है और भारत के विरोध में सहायता प्राप्त हो इसीलिए पाकिस्तान ने चीन के सामने हाथ फैलाने की जानकारी भी सामने आयी है| भारत ने पाकिस्तान को निर्णायक चेतावनी देकर युद्ध के लिए हम तैयार होने की बात कही है| भारत के इस इशारे पर पाकिस्तान लगातार परमाणु युद्ध की बातें कर रहा है|

इस पृष्ठभूमि पर चीन की नौसेना की परमाणु पनडुब्बी की प्रगत ‘एम्फिबियस वॉरफेअर’ युद्धपोत के साथ हिंद महासागर में शुरू गतिविधियां ध्यान आकर्षित कर रही है| चीन की युद्धपोत और पनडुब्बीयां एडन की खाडी में जारी ‘समुद्री डकैती’ के विरोध में शुरू मुहीम के लिए एवं ‘जिबौती’ में बनाए रक्षा अड्डे पर तैनात करने के लिए भेजी गई थी|

चीन की युद्धपोत मलाक्का की खाडी से हिंद महासागर में प्रवेश करने के बाद भारतीय नौसेना ने इन की गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया था| भारतीय समुद्रीय सीमा का हिस्सा जाने जा रहे ‘एक्सक्ल्युझिव्ह इकॉनॉमिक झोन’ (ईईझेड) क्षेत्र से निकट से सफर करते समय भारत के ‘पी-८आई’ विमान ने इन के फोटो लिए थे, यह जानकारी नौसेना के सूत्रों ने दी|

चीन ने पीछले दशक से हिंद महासागर में अपनी गतिविधियों में बढोतरी करना शुरू किया था| भारत को मुश्किलों में फंसाने के लिए चीन ने हिंद महासागर क्षेत्र के देशों में अपना नौसेना अड्डा बनाने के लिए महत्वाकांक्षी प्लैन भी तैयार किया था| लेकिन, यह प्लैन उधेडा गया है और भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में अपना प्रभाव बढाने के लिए आक्रामकता के साथ गतिविधियां शुरू की है| इसके लिए हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ बने संबंध मजबूत किए जा रहे है और साथ ही नौसेना को मजबूत करने पर भी जोर दिया जा रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published.