चीन में देखा गया रहस्यमय विषाणु दुनियाभर में फैल सकता है – वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

जेनीवा – चीन में देखा गया गूढ विषाणु की बिमारी दुनियाभर में फैल सकती है और सभी देशों की स्वास्थ्य यंत्रणा इस बिमारी का सामना करने की तैयारी शुरू करें, ऐसी गंभीर चेतावनी वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन ने जारी की है| इस वर्ष के शुरू में चीन में अज्ञात विषाणु की बिमारी फैलना शुरू हुआ है और इससे अभी तक एक व्यक्ति की मौत हुई है| चीन के अलावा थायलैंड में भी इस विषाणु से बाधित मरीज देखा गया है और इससे स्वास्थ्य संगठन चौकन्ना हुई है| इसके साथ ही दुनियाभर की यंत्रणाओं को इस बिमारी को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है|

चीन के वुहान शहर में न्युमोनिया के अज्ञात विषाणु की बाधा होने की घटना सामने आयी है और अबतक इस विषाणु के चपेट में फंसे ४० से भी अधिक मरिजों को अस्पताल में दाखिल किया है| इनमें से ११ लोगों की स्थिति गंभीर है| वुहान की इस घटना के बाद एशियाई देशों में डर का माहौल बना है| सिंगापूर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, तैवान, इंडोनेशिया ने इस बिमारी को लेकर तेज गतिविधियां शुरू की है| इन देशों ने चीन से आनेवाले सभी यात्रियों की जांच करने के लिए हवाई अड्डों पर स्वतंत्र यंत्रणा स्थापित की है

करीबन दो हफ्तें बाद भी इस बिमारी के बारे में पुख्ता जानकारी प्राप्त नही हो सकी है| चीन समेत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस विषाणु की जडें ढुंढनें में सभी व्यस्त है| इसके बावजूद इसकी जडें ढुंढने की कोशिश कामयाब ना होने से चिंता का माहौल बढ रहा है| ऐसे में इससे पहले चीन से फैली बिमारियों की तीव्रता पर गौर करके वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन सतर्क हुई है| इस संगठन ने जारी किए निवेदन में चीन की यंत्रणाओं को संबंधित बिमारी की जानकारी ठिक से लेकर जांच करने के आदेश दिए है|

इसी बीच दुनियाभर की स्वास्थ्य यंत्रणाओं को सतर्क रहने की सूचना भी की गई है| पिछले हफ्ते में थायलैंड में अज्ञात विणाषु से बिमार हुआ मरिज देखा गया और इसके साथ ही वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन सतर्क हुई एवं यह बिमारी फैलने की संभावना का एहसास अन्य देशों को कराया गया है, यह जानकारी सूत्रों ने साझा की| थायलैंड में इस बिमारी का मरिज देखे जाने से हले चीन में इलाज हो रहे इस बिमारी के एक मरिज की मौत होने की घटना भी सामने आयी है|

इससे पहले वर्ष २००२०३ के दौरान चीन में फैली सार्सकी बिमारी ने एशिया में सैकडों लोगों की मौत हुई थी| पिछले वर्ष अंतरराष्ट्रीय बैठकों में वैश्‍विक स्वास्थ्य संगठन एवं अन्य संबंधित संस्थाओं ने कुछ अज्ञात बिमारी का जिक्र किया था| इन बिमारियों से सैकडों लोगों की मौत हो सकती है, ऐसी चेतावनी इन संस्थाओं ने अपने रपट में दिया था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.