अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने लगाए करों की वजह से चीन की अर्थव्यव्यवस्था को बडा झटका लगेगा – अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/बीजिंग – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने शुरू किए व्यापारयुद्ध की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था की गिरावट शुरू है और इसमें अतिरिक्त कर लगने से वर्ष २०२० में चीन की अर्थव्यवस्था को बडा झटका लगेगा, यह इशारा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने दिया है| मुद्राकोष ने चीन संबंधी प्रसिद्ध किए हुए रपट में ट्रम्प ने लगाए करों की वजह से चीन की अर्थव्यवस्था में ०.८ प्रतिशत की गिरावट दिखाई दे सकती है, यह इशारा दिया है| पिछले महीने में प्रसिद्ध हुए आंकडों के नुसार चीन की अर्थव्यवस्था फिलहाल तीन दशकों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचने की बात स्पष्ट हुई है|

पिछले सप्ताह में ट्रम्प ने चीन के ३०० अरब डॉलर्स के उत्पाद पर १० प्रतिशत कर लगाने की और आगे यह कर बढाने का ऐलान किया था| अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष की इस घोषणा की वजह से अमरिका में आयात हो रहे चीन के सभी उत्पादों पर कर वसुल किया जाएगा और इस निर्णय पर १ सितंबर से अमल शुरू हो रहा है| व्यापारी चर्चा में चीन से उम्मीद के नुसार प्रतिसाद ना मिलने का आरोप करके ट्रम्प ने इन नए करों का समर्थन किया था|

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष ने तैयार किया हुआ रपट ट्रम्प के नए ऐलास से पहले तैयार किया गया है| लेकिन, इसमें अमरिका ने चीन के लगभग २५० अरब डॉलर्स से भी अधिक मुल्यों के सामान पर लगाए कर?एवं भविष्य के करों का विचार किया गया है| अमरिका के साथ व्यापारयुद्ध शुरू होने के बाद चीन की अर्थव्यवस्था में गिरावट होने के स्पष्ट संकेत मुद्राकोष के नए रपट में दिए गए है|

व्यापारयुद्ध की वजह से वर्ष २०१९ में चीन के आर्थिक विकास दर में पहले ही गिरावट हुई है और यह गिरावट बरकरार रहेगी, यह इशारा वर्णित रपट में दिया गया है| मुद्राकोष ने वर्ष २०१९ में चीन की आर्थिक विकास की गति ६.२ प्रतिशत तक सीमित रहेगी, यह अंदाजा व्यक्त किया है| लेकिन, यह अंदाजा व्यक्त करते समय अमरिका ने लगाए नए करों का विचार नही किया है| इस वजह से ट्रम्प ने लगाए नए कर चीन की अर्थव्यवस्था की गति ६.२ प्रतिशत से भी निचे गिरा सकते है, यह संकेत प्राप्त हो रहे है|

इसी के साथ अमरिका के कर चीन की अर्थव्यवस्था को भविष्य में और भी बडा झटका देंगे, यह अंदाजा मुद्राकोष ने व्यक्त किया है| इस रपट में वर्ष २०२० में चीन की अर्थव्यवस्था में ०.८ प्रतिशत की गिरावट दर्ज होने का अंदाजा भी व्यक्त किया गया है| ट्रम्प ने नए करों का दर १० प्रतिशत तक सीमित रखा तो भी चीन की अर्थव्यवस्था में ०.३ प्रतिशत की गिरावट यकिनन देखी जाएगी, यह अंदाजा मुद्राकोष के वरिष्ठ अधिकारी जेम्स डैनिअल ने व्यक्त किया है|

चीन की अर्थव्यवस्था में दिखाई देनेवाली इस गिरावट का असर जागतिक अर्थव्यवस्था पर होता भी दिखाई देगा, यह डर भी मुद्राकोष ने व्यक्त किया है| ऐसे में इससे पहले मुद्राकोष समेत अन्य वित्त संस्थाओं ने जागतिक अर्थव्यवस्था में नई मदी दिखाई देनेसंबंधी दिए इशारे सच्चाई में उतरने के संकेत प्राप्त हो रहे है|

युआनकी गिरावट हुई तो अमरिका कठोर कदम उठाएगी

अमरिकी व्यापारी सलाहकारों की चेतावनी

वॉशिंगटन, दि. ११ (वृत्तसंस्था) –

चीन व्यापारी लाभ के लिए अपने युआन चलन के मुल्य के साथ गडबडी करता स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहा है| इसके आगे भी युआन का अवमुल्यन करने के संकेत चीन से प्राप्त हो रहे है और ऐसा हुआ तो अमरिका आगे चीन के विरोध में कठोर कार्रवाई करेगी’, यह इशारा अमरिका के व्यापारी सलाहकार पीटल नॅव्हॅरो ने दिया है| अमरिका ने लगाए करों के प्रभाव से बचने के लिए चीन ने पहले ही युआन के मुल्य में १० प्रतिशत कटौती की है, यह दावा भी नॅव्हॅरो ने किया|

पिछले सप्ताह में चीन ने अपने युआन चलन का मुल्य प्रति डॉलर सात तक निचे गिराया था| इसके बाद अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर कडी आलोचना करकेफेडरल रिजर्व्हऐसी घटनाओं की ओर ध्यान दे रही है क्या? यह फटकार भी लगाई थी| इसके बाद अमरिका ने चीन कोकरन्सी मैनिप्युलेटर’ (जानबूझकर चलन के मुल्या में गडबडी करनेवाला देश) यह दर्जा देने का कदम बढाया था| वर्ष १९९४ के बाद पहली बार अमरिका ने ऐसी कार्रवाई की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.