युद्धपोत विरोधी हायपरसोनिक प्रक्षेपास्त्र का प्रदर्शन करके चीन से अमरिका और मित्र देशों को चेतावनी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग – व्यापार युद्ध और ‘साऊथ चायना सी’ में बने विवाद को लेकर अमरिका और चीन में चरम स्तर का तनाव बना हुआ है| इस परिस्थिती में एकही हमले में शत्रू के युद्धपोत को डुबाने के लिये सक्षम हायपरसोनिक प्रक्षेपास्त्र का चीन ने प्रदर्शन किया है| अपनी यह क्रूझ प्रक्षेपास्त्र तैनाती के तैयार है, यह ऐलान करके चीन ने अमरिका को चेतावनी दी है, ऐसा कहा जा रहा है| इसी बीच चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग इन्होंने हाल ही में चीन के लष्कर को पश्‍चिमी देशों के विरोध में युद्ध के लिये तैनात रहने के आदेश दिये है|

पिछले कुछ दिनों से चीन अपने सामर्थ्य का प्रदर्शन कर रहा है| वायु सेना की युद्धाभ्यास के दौरान चीन ने स्वदेशी बनावट के स्टेल्थ और ड्रोन विमान भी अंतरराष्ट्रीय समुदाय के सामने लाये थे| चीन ने किये इस हवाई सामर्थ्य के प्रदर्शन के बाद कुछ ही घंटो में चीन ने ‘एशिया-प्रशांत’ क्षेत्र में अमरिकी युद्धपोतों की तैनाती को लेकर चेतावनी दी थी|

इस दौरान मोबाईल लांचर पर रखा ‘सीएम-४०१’ सुपरसोनिक बैलेस्टिक प्रक्षेपास्त्र यह युद्धपोत विरोधी क्रूज प्रक्षेपास्त्र है, यह दावा चीन के अधिकारियों ने किया है| ध्वनी के छह गुना अधिक गती से आगे बढने की क्षमता से यह प्रक्षेपास्त्र लैस है, यह दावा इस प्रक्षेपास्त्र का निर्माण करने वाली कंपनी ने किया है| एक ही हमले में शत्रू का युद्धपोत और किनारे के अहम ठिकाने ध्वस्त करने के लिये यह प्रक्षेपास्त्र उपयुक्त है, यह दावा भी इस कंपनी ने किया है|

‘सीएम-४०१’ प्रक्षेपास्त्र की मारक क्षमता १८० मील दूरी तक है, ऐसा कहा जा रहा है| यह प्रक्षेपास्त्र मोबाईल लांचर के अलावा युद्धपोत से भी दागा जा सकता है| इस के वजह से चीन की सेना और नौसेना को?भी इस प्रक्षेपास्त्र का उपयोग संभव होगा| ‘साऊथ चायना सी’ में गश्त कर ही चीन की युद्धपोतों पर यह प्रक्षेपास्त्र तैनात होने की आशंका जताई जा रही है| इस के साथ ही अगले समय में इस प्रक्षेपास्त्र की मारक क्षमता बढाई जायेगी, ऐसे संकेत भी चीन ने दिये है|

इस के पहले चीन ने अमरिकी विमानवाहक युद्धपोत भेदने की क्षमता से लैस ‘डॉंगफेंग-२१’ प्रक्षेपास्त्र तैयार है, यह घोषित किया था| इस प्रक्षेपास्त्र से भी ‘सीएम-४०१’ प्रक्षेपास्त्र अधिक गतिमान है, ऐसा दावा चीन के विश्‍लेषक कर रहे है| यह प्रक्षेपास्त्र साऊथ चायना सी में चीन के दावेदारी को चुनौती दे रहे अमरिका को कडा जवाब साबित होगा, ऐसा दावा भी चीन में विश्‍लेषक कर रहे है| साऊथ चायना सी के अधिकतम क्षेत्र पर चीन बारबार हक जता रहा है| तभी, इस सागरी क्षेत्र में आग्नेय एशियाई देशों के अधिकार ठुकरा कर चीन अंतरराष्ट्रीय नियम लांघ रहा है, ऐसा आरोप अमरिका कर रहा है|

इसी बीच, पिछले कुछ दिनों से अमरिका के साथ निर्माण हुए तनाव के पृष्ठभुमि पर चीन ने अपनी लष्करी गतिविधियां बढाई है| चीन के राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग इन्होंने भी लष्करी कमांडर्स को सम्बोधित करते समय अमरिका और मित्र देशों के विरोध में युद्ध के लिये तैयार रहने के आदेश दिये है| इस के लिये चीन की सेना हर तरह की तैयारी रखे, ऐसा भी जिनपिंग ने कहा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.