‘चीन को घेरने के प्रयासों से विचलित ना हों’ : चीन सरकार को ‘ग्लोबल टाईम्स’ का मशवरा

बीजिंग, दि. १ (पीटीआय) – अमरीका और जापान जैसे देश, भारत का इस्तेमाल कर चीन को सामरिक और राजनीतिक स्तर पर घेरने की कोशिश कर रहे हैं| लेकिन चीन को इन देशों की रणनीति से विचलित नहीं होना चाहिए, ऐसा मशवरा ‘ग्लोबल टाईम्स’ इस चीन के सरकारी मुखपत्र ने दिया है| अमरीका और भारत में संपन्न हुआ ‘लॉजिस्टिक’ समझौता, साथ ही, जापान ने रशिया के साथ सभी स्तरों पर सहयोग बढ़ाने का किया हुआ फ़ैसला, ये सब चीन को चारों ओर से घेरने की कोशिशों का हिस्सा हो सकते हैं| लेकिन २१ वीं सदी में भू-राजनीतिक समीकरण पहले जैसे नहीं होंगे, यह ध्यान में रखते हुए चीन को अपनी राह पर चलना चाहिए, ऐसा इस मुखपत्र ने कहा है|

‘ग्लोबल टाईम्स’पिछले कुछ महीनों से ‘साऊथ चायना सी’ क्षेत्र में, अमरीका और आग्नेय एशियाई देशों ने आक्रामक रवय्या अपनाया है| ख़ास तौर से, ‘साऊथ चायना सी’ क्षेत्र पर अपना हक़ होने का चीन का दावा मान्य नहीं किया जा सकता, ऐसा फ़ैसला आंतर्राष्ट्रीय न्यायालय द्वारा किए जाने के बाद अमरीका और मित्र देशों की आक्रामकता बढ़ी है| चीन ने आंतर्राष्ट्रीय न्यायालय का यह फ़ैसला मान लेना चाहिए, ऐसी माँग की जा रही है| वहीं, चीन ने भी इस क्षेत्र में लष्करी कार्रवाई बढ़ाने का निर्णय लिया| चीन के लष्करी सामर्थ्य की परवाह नहीं करेंगे, ऐसा फिलिपाईन्स और व्हिएतनाम जैसे देशों ने फटकारा है| इन देशों को अमरीका और जापान का पूरी तरह से समर्थन है, ऐसा चीन का आरोप हैं| साथ ही, अमरीका ने भारत के साथ और जापान ने रशिया के साथ संबंध व्यापक करने की कोशिश करते हुए चीन के ऊपर का दबाव बढ़ाया है|

इन सारी घटनाओं का उदाहरण देते हुए ‘ग्लोबल टाईम्स’ ने, ‘अमरीका और जापान की दावपेंचो से विचलित होने की चीन को ज़रूरत नहीं’ ऐसी सलाह अपनी सरकार को दी है| ‘२१वी सदीं में भू-राजनीतिक समीकरण काफ़ी अलग तरीक़े से आगे जा रहे हैं| उनका संबंध, इससे पहले के भू-राजनीतिक समीकरणों से नहीं जोड़ा जा सकता| चीन ने क्युबा और मेक्सिको जैसे देशों के साथ संबंध बढ़ाये, क्या यह अमरीका को घेरने की एक चाल थी?’ ऐसा सवाल इस दैनिक के संपादकीय में पूछा गया है| साथ ही, श्रीलंका जैसे देशों में चीन ने निवेश बढ़ाया है, क्या यह भारत के खिलाफ़ शुरू की गई तैयारी मानी जानी चाहिए?’ ऐसा सवाल भी इस संपादकीय में पूछा गया है|

म्यानमार इस चीन के पड़ोसी देशों से नजदीकी बढ़ाने के लिए अमरीका और जापान कोशिश कर रहे हैं| लेकिन इस देश की प्रमुख नेता अँग सॅन सू की’ चीन की यात्रा करती है और इस वजह से दोनो देशों के संबंध और भी मजबूत हो जाते है, इसका संदर्भ देते हुए चीन अमरीका और जापान के कोशिशों को काटशह दे रही है, ऐसा दावा ग्लोबल टाईम्स ने किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.