सिर पर बंदूक तनी होते हुए अमरिका के साथ चीन बातचीत नही करेगा – ट्रम्प ने कर लगाने का ऐलान करने पर चीन का कडा जवाब

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/बीजिंग – चीन के साथ हो रहे व्यापार में अमरिका को हर वर्ष करीबन ५०० अरब डॉलर्स का नुकसान हो रहा है और इसके आगे यह नुकसान बर्दाश्त नही करेंगे, इस चेतावनी के साथ राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने चीन पर नए कर लगाने का ऐलान किया| अमरिका-चीन व्यापार संबंधी समझौते की बातचीत अंतिम स्तर पर होते हुए भी ट्रम्प ने दिए इस झटके से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीव्र गूंज उठ रही है| अमरिका और चीन के साथ प्रमुख देशों के शेअर बाजार में बडी गिरावट हुई है, इसके अलावा ईंधन के किंमते भी कम हुई है| अमरिका में बातचीत के लिए जाने की तैयारी में रहे चीन के प्रतिनिधियों ने भी अमरिका के साथ तय व्यापार संबंधी बातचीत रद्द करने की चेतावनी देने का समाचार है|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प एक के बाद एक किए ट्विट से चीन के विरोध में शुरू व्यापार युद्ध और भी तीव्र करने के संकेत दिए| ‘पिछले दस महीनों से अमरिका में हो रही ५० अरब डॉलर्स के उत्पाद की निर्यात पर २५ प्रतिशत और २०० अरब डॉलर्स के अन्य सामान की निर्यात पर चीन १० प्रतिशत कर प्रदान कर रहा है| अमरिकी अर्थव्यवस्था में दिखाई दे रहे सुधार में यह रकम कुछ तादाद में सहायक साबित हुई है| ऐसे में अब चीन के जिस सामान पर १० प्रतिशत कर था उस पर अब २५ प्रतिशत कर लगाया जाएगा’, इन शब्दों में ट्रम्प ने चीन से हो रहे निर्यात पर लगाए करों में बढोतरी करने की चेतावनी दी है|

‘वर्तमान में लगाए जा रहे करों के अलावा चीन से अमरिका में निर्यात हो रहे ३२५ अरब डॉलर्स के उत्पाद पर कोई भी कर रनही है| लेकिन, अब इस सामान पर भी २५ प्रतिशत कर लगाया जाएगा| चीन से अमरिका पहुंच रहे इन सामान पर कर बढाने पर भी इन सामानों की किमतों में ज्यादा फरक हुआ नही है| लेकिन इसकी किमत चुकाने के लिए चीन विवश है’, इन शब्दों में राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने चीन के विरोध में शुरू व्यापार युद्ध अब और भी तीव्र करने के संकेत दिए| चीन के साथ व्यापारी समझौते पर बातचीत शुरू है, लेकिन यह बातचीत काफी धीरे हो रही है और चीन लगातार बदलाव करके यह बातचीत पूरी जारी रख रहा है, यह आरोप ट्रम्प ने किया|

पिछले हफ्ते में ही अमरिका और चीन के बीच व्यापार संबंधी समझौते की बातचीत अंतिम स्तर पर होने के संकेत दोनों देशों के अधिकारी और प्रसार माध्यमों ने दिए थे| चीन के उप प्रधानमंत्री लिउ के नेतृत्व में १०० लोगों का शिष्टमंडल अमरिका जाने की तैयारी में था| लेकिन, यह शिष्टमंडल अमरिका जाने की तैयारी में था तभी ट्रम्प ने यह झटका देने से दोनों देशों के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बडी खलबली हुई है|

चीन में मौजूद सूत्रों ने व्यापारी समझौते पर हो रही बातचीत रद्द करने के संकेत दिए है| इस बारे में अधिकृत ऐलान अभी नही हुआ है, फिर भी अमरिकी माध्यमों ने चीन के सूत्रों का दाखिला देकर यह समाचार देने की बात कही है| इसी समाचार में चीन के अधिकारी ट्रम्प ने किए इस निर्णय पर काफी गुस्सा है और एक अधिकारी ने सिर पर बंदुक तनी होते हुए चीन किसी भी स्थिति में समझौता नही करेगा, यह चेतावनी स्पष्ट शब्दों में दी है| कुछ अधिकारीयों ने चीन से जल्द ही अमरिका ने की कार्रवाई को जवाब दिया जाएगा, यह इशारा दिया|

अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने व्यापार युद्ध को लेकर धमकाने से अंतरराष्ट्रीय अर्थव्यवस्था में कडी गुंज उठी है| अमरिका और चीन दोनों देशों में शेअर बाजार में भारी गिरावट हुई है और चीन के शेअर बाजार को तीन वर्षों में सबसे बडी गिरावट का सामना करना पडा है| चीन में निवेषकों ने ‘युआन’ की बडी मात्रा में बिक्री शुरू करने का वृत्त भी सामने आ रहा है| अंतरराष्ट्रीय बाजार में ईंधन के दाम भी करीबन ढाई प्रतिशत गिरावट के साथ प्रति बैरल ७० डॉलर्स से भी कम हुए है|

पिछले वर्ष मार्च महीने में चीन के उत्पादों पर कर लगाने का ऐलान करके ट्रम्प ने व्यापार युद्ध की शुरूआत की थी| इस व्यापार युद्ध का चीन की अर्थव्यवस्था पर खराब असर होता दिखाई देने लगा था और इसके बाद चीन ने समझौते की तैयारी दिखाई थी| लेकिन, चीन की यह भूमिका यानी समय बरबाद करने की कोशिश थी, यह स्पष्ट हो रहा है| ऐसे में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने नई चेतावनी देकर व्यापार युद्ध अब अंतिम स्तर पर जा पहुंचने के संकेत दिए है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.