चीन और रशिया का लैटिन अमरिका में हस्तक्षेप चिंता बढाने वाला – अमरिका के विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन की टीका

मेक्सिको सिटी: अमरिका के विदेशमंत्री रेक्स टिलरसन लैटिन अमरिका के दौरे के लिए मेक्सिको में दाखिल हुए हैं और अपने पहले ही कार्यक्रम में उन्होंने रशिया पर निशाना साधा है। मेक्सिको में आने वाले जुलाई महीने में होने वाले चुनाव का उल्लेख करके मेक्सीको सरकार रशिया की गतिविधियों पर ध्यान दें, ऐसा टिलरसन ने सूचित किया है। मेक्सिको में दाखिल होने से पहले हुए एक कार्यक्रम में अमरिकी विदेशमंत्री ने रशिया एवं चीन का लैटिन अमरिका मे हस्तक्षेप बढ़ाने पर स्पष्ट तौर पर नाराजगी व्यक्त की थी।

चीन, रशिया, हस्तक्षेप, चिंता, लैटिन अमरिका, रेक्स टिलरसन, टीका, मेक्सिको सिटी, यूरोपियन

रशिया से दुनिया भर के अनेक चुनाव में हस्तक्षेप हो रहे हैं, ऐसी बात सामने आई है। हमने यह बात यूरोपियन सहयोगी देशों से सुनी है। मेक्सिको भी यह बात ध्यान में रखें और सरकार इन गतिविधियों पर बारीकी से ध्यान दे, ऐसी सलाह देते हुए, अमरिकी विदेश मंत्री टिलरसन ने रशिया पर सीधा हमला किया है। मेक्सिको में जुलाई महीने में होने वाले चुनाव में बाएं विचारधारा के पक्ष के उम्मीदवार एंड्रेस मैन्युअल लोपेज ओब्राडोर को बढत मिलने के संकेत दिए जा रहे हैं। ओब्राडोर इनके विरोधको ने उनको रशिया की सहायता मिलने की आशंका व्यक्त की थी। इसकी वजह से टिलरसन ने दिया इशारा ध्यान केंद्रित करने वाला है।

शुक्रवार को मेक्सिको में दाखिल होने से पहले अमरिकी विदेशमंत्री ने टेक्सास प्रांत में हुए एक कार्यक्रम में चीनी एवं रशिया के लैटिन अमरिका में हस्तक्षेप पर स्पष्ट नाराजगी व्यक्त की है। लैटिन अमरिकी देश मूलभूत लोकतंत्र मूल्यों का विरोध करने वाले इन देशों के साथ न जाए, ऐसा टिलरसन ने सूचित किया है। चीन निवेश एवं आर्थिक जोर दिखाकर लैटिन अमरिकी देशों को अपने पक्ष में खींच रहा है। जिसकी उन्हें बड़ी कीमत चुकानी होगी, ऐसा इशारा अमरिकी विदेश मंत्री ने दिया है।

चीन, रशिया, हस्तक्षेप, चिंता, लैटिन अमरिका, रेक्स टिलरसन, टीका, मेक्सिको सिटी, यूरोपियन

चीन दुनिया के अन्य उभरते वित्त व्यवस्था को विकास का आकर्षक मार्ग दिखाता है, पर वास्तव में वह सिर्फ तत्कालीन स्वरूप का व्यापारी फायदा होता है। इसके लिए दीर्घसमय तक चीन पर निर्भर रहना पड़ता है। चीन का समभाग होने वाले प्रकल्पों में चीनी कर्मचारी, बड़ी वित्त सहायता एवं महंगे कर्ज का समावेश होता है। चीन स्थानिक तथा मानवीय हक का उल्लंघन करता है, ऐसे शब्दों में टिलरसन ने चीन के निवेश के बारे में स्पष्ट तौर पर सूचित किया है। चीन पर टीका करते हुए अमरिका की धारणा बहुउद्देशीय साझेदारी की होती है, इसकी गवाही भी उन्होंने दी है।

अमरिका केवल एक पक्ष मे फायदा देने वाले छोटे समय के सौदे नहीं करता। हमें समान मूल्यों पर विकास करनेवाले साझेदार चाहिए। अमरिका यह लैटिन अमरिकी देश के लिए बहुउद्देशीय साझेदार हो सकता है। फिलहाल इस वर्ष ‘ईयर ऑफ अमरिका’ होकर अमरिका लैटिन अमरिका का स्तर मजबूत और दीर्घकालीन साझेदार के तौर पर अपने प्रयत्न शुरू रखेगा, इन शब्दों में अमरिका के विदेश मंत्री ने अमरिका से होने वाले सहयोग की गवाही दी है।

दौरान अमरिका ने चीन के हस्तक्षेप को लेकर की टीका पर तीव्र प्रतिक्रिया उमड़ी है। चीन के विदेश मंत्रालय ने अमरिका के विधान पर स्पष्ट नाराजगी दर्शाई है। अमरिका वास्तव के विरोध में बोल रहा है और लैटिन अमरिकी देशों का अपमान कर रहा है, ऐसा आरोप चीन ने किया है। चीन ने लैटिन अमरिकी देशों में लगभग २५० अब्ज डॉलर्स का निवेश करने का लक्ष्य रखने की जानकारी पिछले वर्ष सामने आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.