व्यापारयुद्ध की पृष्ठभूमि पर चीन ने लगातार छह महीने बडी तादाद में सोना खरीदा

Third World Warबीजिंग: देश के आरक्षित सोने के भंडार संबंधी अंतरराष्ट्रीय समुदाय को हमेशा अंधेरे में रखनेवाले चीन ने पिछले छह महीनों में लगातार सोने के भंडार संबंधी जानकारी प्रसिद्ध की है| इन छह महीनों में चीन ने सोने के आरक्षित भंडार में बढोतरी की है और मई महीने में भी करीबन १५.८६ टन सोना खरीदने की जानकारी दी| इस खरीद के बाद चीन के आरक्षित सोने का भंडार १,९२५ टन तक बढ चुका है|

पिछले वर्ष से अमरिका और चीन में व्यापारयुद्ध शुरू है और चीन की अर्थव्यवस्था को इससे जोरदार झटका लगने की बात उजागर हुई है| इस पृष्ठभूमि पर चीन ने अमरिका को चुनौती देने के लिए कई विकल्पों का इस्तेमाल करना शुरू किया है और सोने की खरीद यह इन्ही में से एक अहम विकल्प समझा जा रहा है| इससे पहले चीन की हुकूमत ने कभी भी लगातार अपने सोने के भंडार की जानकारी प्रसिद्ध नही की थी| लेकिन, अब लगातार छह महीनों से चीन ने सोने की खरीद शुरू की है और इसकी जानकारी भी प्रसिद्ध की जा रही है|

अमरिका को चुनौती देने की कोशिश के हिस्से के तौर पर चीन और रशिया सहयोग में स्वतंत्र रिजर्व्ह चलन लाने की कोशिश कर रहे है| यह चल सोने पर निर्भर रहेगा, यह दावे हो रहे है| इस पृष्ठभूमि पर चीन ने की सोने की खरीद ध्यान आकर्षित करती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.