‘साऊथ चाइना सी’ में अमरिका को रोकने के लिये चीन ने रवाना किया नौसेना का बेडा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग – ‘साउथ चायना सी’ के क्षेत्र में अमरिका तथा चीन के बीच तनाव कभी भी भड़क उठने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं| इस समुद्री क्षेत्र में अमरिका के लड़ाकू जहाजों की गश्ती रोकने के लिए चीन ने अपनी नौसेना के जहाजों का बेड़ा रवाना किया है| साथ ही इस समुद्री क्षेत्र में अनपेक्षित घटना से बचना हो तो अमरिका को अपने लड़ाकू जहाज तथा विमानों से होनेवाली गश्ती पर नियंत्रण करना होगा,’ ऐसी चेतावनी चीन के लष्कर ने दी है| पिछले महीने में इसी समुद्री क्षेत्र में अमेरिका तथा चीन के लड़ाकू जहाजों की टक्कर होते होते टल गई थी|

अमरीकी नौसेना की मिसाइल भेदी प्रणाली से लैस ‘युएसएस चॅन्सलर्सविले’ इस युद्ध पोत ने दो दिन पहले ‘साउथ चायना सी’ का दौरा शुरू किया था| अमरिका के लड़ाकू जहाज ने ‘साउथ चायना सी’ में स्थित पॅरासेल दीप समूह के समुद्री सीमा से गश्ती करने की घोषणा अमरिका के पॅसिफिक कमांड के प्रवक्ता ने की थी| पॅरासेल अथवा चीन दावा कर रहे ‘झिशा’ द्वीपों के समुद्री क्षेत्र में अमरीकी लड़ाकू जहाज ने कि यह गश्ती, यहां के द्वीपों पर चीन कर रहे अधिकारों को चुनौती देने के लिए की गई थी, ऐसा अमरीकन कमांड के प्रवक्ता ‘नॅथन ख्रिस्तेनसन’ ने घोषित किया है| यहां के समुद्री क्षेत्र पर चीन अपना संपूर्ण अधिकार बता रहा है| इस कारण चीन के इन दावों को आव्हान देने के लिए अमरीकी लड़ाकू जहाजों ने गश्ती करने की जानकारी ख्रिस्तेनसन ने दी है|

अमरिकी लड़ाकू जहाजों के इस गश्ती की चीन ने निंदा करते हुए विध्वंसको का बेड़ा और लड़ाकू विमानों को रवाना कर दिया है| नौसेना का यह बेड़ा रवाना कर चीन ने ‘साउथ चायना सी’ में अमरिका के लड़ाकू जहाजों की गश्ती सहन नहीं करने की चेतावनी चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी है| ‘उसी के साथ अमरिकी नौसेना अपने लड़ाकू जहाज तथा लड़ाकू विमानों से होनेवाली गश्तीयों को सीमित रखें| खास तौर पर चीन के समुद्री क्षेत्र से यात्रा करते हुए अमरिकी लड़ाकू जहाज चीन की अनुमति के बिना, इस क्षेत्र में प्रवेश न करें| यदि चीन के समुद्री अथवा हवाई क्षेत्र की स्वतंत्रता जोखिम में डाली गई तो अनपेक्षित घटनाएं घटित हो सकती है,’ ऐसी चेतावनी चीन के लष्कर के प्रवक्ता ली हुआमिन ने दी है|

साउथ चायना सी’ के संपूर्ण समुद्री क्षेत्र पर अपना अधिकार होने का दावा चीन कर रहा है| उसी के साथ अमरिका इस समुद्री क्षेत्र में हस्तक्षेप करके चीन के प्रभुत्व को चुनौती न दे’, ऐसी धमकी भी चीन ने इससे पहले दी थी| लेकिन ‘साउथ चायना सी’ पर चीन का सामित्व नहीं है और अमरिका के लड़ाकू जहाजों की गश्ती समुद्री यातायात की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए होने का अमरिका ने घोषित किया है|

दौरान, कुछ सप्ताह पहले अमरिका के दो लड़ाकू जहाजों ने तैवान के समुद्री क्षेत्र से कि यात्रा पर भी चीन नाराजगी व्यक्त की है| तैवान भी अपना ही भूभाग है, यह बताकर चीन के विदेश मंत्रालय ने अमरिकी लड़ाकू जहाजों की गश्ती पर टिका की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.