दलाई लामा को दिये आमंत्रण को लेकर चीन ने की भारत की आलोचना

बीजिंग, दि. २० : तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा को भारत से मिले आमंत्रण के मुद्दे को लेकर चीन ने भारत को लक्ष्य बनाने की कोशिश शुरू की है| चीन ने विरोध करने के बाद, भारत ने उसे नजरअंदाज करते हुए, दलाई लामा को खुलेआम कार्यक्रम का न्यौता देने के प्रतिक्रियास्वरूप चीन के विदेशमंत्रालय ने फटकार लगायी दी| भारत इस मुद्दे पर चीन को होनेवाली चिंता को समझ लें, ऐसी सलाह चिनी प्रवक्ता ने दी है|

दलाई लामा‘भारत सरकार द्वारा आयोजित की गयी ‘आंतर्राष्ट्रीय बुद्धिझम कॉन्फरन्स’ में उपस्थित रहने के लिए १४ वे दलाई लामा को आमंत्रित किया गया है| पिछले कई दिनों से चीन ने इस संदर्भ में दर्शायी नाराज़गी को तथा तीव्र विरोध को भारत ने सीधे नजरअंदाज किया| इससे नाराज होते हुए, ‘इस बात को हमारा सख्त विरोध है| भारत दलाई लामा के गुट की चीनविरोधी अलगावादी भूमिका समझ लें और चीन को हो रही चिंता का आदर रखते हुए, भारत-चीन संबंधों पर असर न हो, इसका खयाल रखें’, इन बयानों में चीन के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने भारत की आलोचना की|

तिब्बत के धर्मगुरू दलाई लामा ने १७ मार्च के दिन बिहार की राजगीर में बुद्धिझम पर आयोजित आंतर्राष्ट्रीय परिषद का उद्घाटन किया था| इस परिषद में दुनिया भर के सैंकड़ों धर्मगुरू और अध्यापक उपस्थित थे|

परिषद में उपस्थित रहने के बाद दलाई लामा ने, १९ मार्च के दिन मध्य प्रदेश की भेंट की| अप्रैल महिने में वे आसाम और अरुणाचल प्रदेश की यात्रा करेंगे, ऐसा सामने आया है|

तिब्बत धर्मगुरू की अरुणाचल यात्रा को लेकर चीन ने नाराज़गी दर्शायी है| भारत का अविभाज्य भूभाग रहनेवाले अरुणाचल प्रदेश को चीन अब भी खुद का हिस्सा मानते हुए, भारत की इस क्षेत्र पर होनेवाली संप्रभुता को मानने से इनकार कर रहा है| इस क्षेत्र की दलाई लामा भेंट कर रहे हैं और चीन ने कड़े शब्दों में भारत के पास इस बात का निषेध जताया था|

‘दलाई लामा भारत के आदरणीय अतिथि होकर, वे भारत में किसी भी जगह यात्रा कर सकते हैं| भारत सरकार उनकी यात्रा पर रोक़ नहीं लगा सकती’ इन शब्दों में भारत ने चीन को इससे पहले ही खरी खरी सुनायी थी| साथ ही, चीन ख़ामख़ाँ इस बात को राजकीय रंग न दें, ऐसा भारत के विदेश मंत्रालय ने कहा था| लेकिन चीन भारत का यह खुलासा मानने के लिए तैयार नहीं, यह चीन के विदेशमंत्रालय की आलोचना से स्पष्ट होता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.