चीन में कोरोना व्हायरस से हुई १,३६७ लोगों की मौत

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग – चीन में कोरोना व्हायरस का फैलाव काफी तेजी से हो रहा है और इसी बीच पिछले २४ घंटों में इस बिमारी के कारण चीन में २५० से भी अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी सरकार ने जारी की है| इस बिमारी ने मात्र हुबेई प्रांत में १३ हजार से भी अधिक लोगों को चपेट में लेने की बात दर्ज हुई है| इस पृष्ठभूमि पर चीन ने हुबेई प्रांत समेत हॉंगकॉंग और मकाव में नियुक्त प्रमुख अफसरों को निकाल बाहर किया है और उनपर जिम्मेदारी निभाने में नाकाम साबित होने का आरोप रखा गया है|

जागतिक स्वास्थ्य संगठन ने चीन में फैल रहेकोरोना व्हायरसकोकोव्हिड१९यह नाम दिया है और इसके आगे इस बिमारी का जिक्र इसी नाम से हो, यह निवेदन भी किया है| मंगलवार के दिन चीन में इस बिमारी के मरिजों की संख्या में दो हजार से भी अधिक बढोतरी हुई थी| यह जानकारी प्राप्त होने के बाद चीन में इस बिमारी का प्रभाव कम होता दिखाई देने का मत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यक्त होना शुरू हुआ था| इससे शेअर बाजार समेत ईंधन और सोने के व्यवहारों पर सकारात्मक असर होता दिखाई दिया था

पर, मात्र २४ घंटों में स्थिति में बदलाव होने का चित्र सामने आया है| इसी बीच चीन ने कोरोना व्हायरस के मरीजों की पहचान करने के लिए नही जांच पद्धती विकसित की है, यह जानकारी भी प्राप्त हुई| इस जांच पद्धती के बाद देश में कोरोना व्हायरस के मरीजों की संख्या में बढोतरी होने की बात सामने आयी| इस बिमारी की जडें होनेवाले हुबेई प्रांत में सीर्फ २४ घंटों में इस बिमारी के १३ हजार से भी अधिक नए मरीज देखे गए है| साथ ही इस बिमारी के चपेट में जान से जानेवालों की संख्या में भी काफी बढोतरी हुई है|

गुरुवार की सुबह चीन ने साझा की जानकारी के अनुसार २४ घंटों मेंकोरोना व्हायरसकी बिमारी से २५४ लोगों ने दम तोडा है| सीर्फ २४ घंटों में इतनी बडी संख्या में मौत होने की पिछले दो महीने से यह पहली घटना है| चीन में इस बिमारी से हुई मौत का आंकडा ,३६७ हुआ है| नजदिकी समय में यह आंकडा बढने के संकेत भी सूत्रों ने दिए है| इस बिमारी का फैलाव रोकने के लिए चीन सरकार ने अपनी सेना के दो हजार से भी अधिक मेडिकल अफसरों का दल वुहान में तैनात करने की बात सामने आयी है|

चीन के अलावा जापान में भी कोरोना व्हायरस की बिमारी से एक ८० वर्ष की महीला की मौत होने की जानकारी सामने आयी है| पर, इस घटना की अभी पुष्टी नही की गई| जापान के अलावा ब्रिटेन, अमरिका, सिंगापूर, मलेशिया, वियतनाम में भी कोरोना व्हायरस के नए मरीज देखे गए है| ब्रिटेन की राजधानी लंदन में इस बिमारी का मरिज के देखे जाने की जानकारी सरकारी यंत्रणा ने जारी की है|

चीन की सीमा से जुडे वियतनाम में कोरोना के नए मरीज देखे गए है और सरकार ने इस क्षेत्र के गांवों में बडे स्वरूप में जांच मुहीम शुरू की है| १० हजार से अधिक जनसंख्या होनवाले गांवों की सीमा बंद की गई है, ऐसी जानकारी वियतनाम के सूत्रों ने साझा की है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.