‘कोरोना व्हायरस’ की पृष्ठभूमि पर चीन करा रहा है सायबर युद्ध – तैवानी विदेशमंत्री का आरोप

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरतैपेई/बीजिंग: तैवान ‘कोरोनो व्हायरस की महामारी का मुकाबला कर रहा है और तभी चीन सायबर युद्ध के बल पर हमारी कोशिशें नाकाम करने की हरकतों में जुटा है, ऐसा गंभीर आरोप तैवान ने रखा है| इससे पहले भी तैवान ने चीन इस महामारी के मुद्दे पर आवश्यक सहयोग नही कर रहा है एवं जागतिक स्वास्थ्य संगठन और तैवान के संबंधों में कठिनाई बना रहा है, यह आरोप दावा तैवान ने किया था| अब सीधे सायबर युद्ध करने का आरोप रखकर तैवान ने चीन का असली चेहरा सामने लाने का साहस दिखाया है|

चीन के ‘वुहान’ शहर से फैली ‘कोरोना व्हायरस’ की महमारी के कारण नजदिकी देशों में काफी डर का माहौल बना है| जापान, दक्षिण कोरिया के साथ ही ‘आसियान’ के देशों में ‘कोरना व्हायरस’ का प्रभाव बढ रहा है| ऐसे में इन देशों ने चीन के साथ जुडी यात्रियों की यातायात पर काफी मात्रा में प्रतिबंध लगाए है| पर, फिर भी इस महामारी के चपेट में नए मरीज आने के मामले सामने आने से चिंता जताई जा रही है| तैवान में अबतक ‘कोरोना व्हायरस’ के ३९ मरीज देखें गए है|

यह महामारी फैलना शुरू होने के बाद चीन ने तैवान में देखें गए ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीजों की संख्या अपने देश के मरीजों के साथ जोडकर जागतिक स्वास्थ्य संगठन के सामने रखी थी| यह करते समय तैवान अपना ही प्रांत होने का दावा चीन की हुकूमत ने किया था| चीन जागतिक स्वास्थ्य संगठन का प्रमुख सदस्य और आर्थिक सहायता प्रदान करनेवाला देश होने से स्वास्थ्य संगठन ने भी चीन ने रखी जानकारी सच्चाई समझकर यह जानकारी सार्वजनिक करना शुरू किया था| इस कार्रवाई पर तैवान ने कडा विरोध किया था|

इसके बाद पीछले कुछ दिनों में तैवान में फैली ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी से संबंधित गलत जानकारी एवं अफवाएं फैलाई जाने की घटना भी सामने आयी है| इसमें तैवान ‘कोरोना व्हायरस’ के मरीजों के असल आंकडें छुपा रहा है और महामारी रोकने के लिए ‘मास्क’ एवं अन्य इलाजों के लिए सीर्फ सत्तापक्ष के सदस्यों को ही प्राथमिकता दे रहा है, ऐसी खबरों का समावेश था| ऐसी ‘फेक न्यूज’ चीन की ‘सासबर आर्मी’ फैला रही है, यह आरोप तैवान ने रखा है|

एक ओर चीन के अफसर तैवानी जनता के साथ अपना खून का रिश्ता है और इसी रिश्ते के भरोसे हम ध्यान रख रहे है, यह दावें कर रहे है| साथ ही दुसरी ओर चीन की सायबर आर्मी के सदस्य इस महामारी के विरोध में तैवान सरकार ने शुरू की हुई कोशिश नाकाम करने के लिए यह हमलें कर रहे है’, यह सीधा आरोप तैवान के विदेशमंत्री जोसेफ वू ने किया| ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी का मुकाबला करने के साथ चीन की हरकतों से भी लड रहे है, ऐसी नाराजगी भी उन्होंने आगे जताई|

चीन ने पहले ही तैवान में स्थापित जनतंत्र उधेड ने के लिए सायबर हमलों का प्रयोग करने की घटना सामने आयी थी| तैवान में हाल ही में हुए चुनाव में भी चीन ने हस्तक्षेप करने की कोशिश करने के दावे हुए थे| तैवान पर लगातार दबाव बनाने के लिए ‘कोरोना व्हायरस’ की महामारी फैल रही है, तभी भी चीन ने अपने लडाकू विमान और ‘बॉम्बर्स’ तैवान की सीमा में भेजने की घटना भी सामने आयी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.