अरब सागर में चीन और पाकिस्तानी नौसेना का युद्धाभ्यास

कराची – पूरा विश्‍व कोरोना वायरस के संकट का मुकाबला कर रहा है और तभी चीन तथा पाकिस्तानी नौसेना युद्धाभ्यास करने में व्यस्त है। पाकिस्तान के कराची बंदरगाह के नज़दीकी समुद्री क्षेत्र में इन दोनों देशों का युद्धाभ्यास शुरू है। दोनों देशों की फ्रिगेटस्‌ इस युद्धाभ्यास में शामिल होने की बात कही जा रही है।

चीन और पाकिस्तान, ये दोनों देश कोरोना वायरस से ग्रस्त हैं। इसके बावजूद इन देशों की प्राथमिकता में बदलाव नहीं हुआ है। ये दोनों देश अपना लष्करी सहयोग अधिक से अधिक मज़बूत करने के लिए उत्सुक होते दिख रहे हैं। कोरोना वायरस का संकट भी इस सहयोग को रोक नही सकेगा, यही संदेश इस नौसेना अभ्यास के जरिए दिया जा रहा है।

चीन और पाकिस्तान का लष्करी सहयोग भारत की सुरक्षा को चुनौती देनेवाला है, यह कई बार साबित हुआ था। अत: इस बार भी अरब सागर में हो रहे चीन और पाकिस्तान की नौसेना के इस युद्धाभ्यास पर बारिकी से नज़र रखना भारत के लिए आवश्‍यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.