‘साउथ चायना सी’ में चीन की आक्रामक लष्करी गतिविधियां – सागरी क्षेत्र पर अपना वर्चस्व साबित करने की कोशिश

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

बीजिंग/टोकियो/न्यूयॉर्क – विवादितसाउथ चायना सीक्षेत्र में चीन ने फिर से आक्रामकता बढाने की बात सामने आयी है| कुछ दिन पहले चीन की सेना ने प्रगत गश्ती विमानों के साथ इस क्षेत्र में युद्धाभ्यास किया था| अमरिका और सहयोगी देशों के युद्धपोतों की इस क्षेत्र में बढती यातायात देखकर चीन ने इस युद्धाभ्यास का आयोजन किया है, यह दावा चीन के सूत्र कर रहे है| ‘साउथ चायना सीमें चीन की इन गतिविधियों पर जापान के साथ अमरिका ने भी नाराजगी व्यक्त की है|

चीन की सेना से जुडेपीएलए डेलीइस समाचार पत्र नेसाउथ चायना सीकी इन गतिविधियों की जानकारी साझा की| कुछ हफ्ते पहले चीन केसाउथ थिएटर कमांडने विशेष युद्धाभ्यास किया था, यह दावा वर्णित पत्र ने अपनी खबर में किया है| इस युद्धाभ्यास के दौरान चीन के प्रगतएअरबोर्न अर्ली वॉर्निंग सिस्टिम वॉरप्लेनका प्रयोग किया गया था| इन विमानों के दो दलों को इस युद्धाभ्यास में विशेष जिम्मेदारी दी गई थी

साउथ चायना सीमें शत्रु की मौजुदगी है और इसकी पहचान करने की और आगे के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अभ्यास इन विमानों से कराया गया| इस दौरान चीन के दलों ने शत्रु के १० से भी अधिक अलग अलगसिग्नल्सपकडे गए, यह दावा भीपीएलए डेलीकी खबर में किया गया है| इससे पहलेसाउथ चायना सीके क्षेत्र में चीन की गश्ती विमानों पर केवल गश्त करने का जिम्मा दिया गया था| पर, नए युद्धाभ्यास के जरिएशत्रुके विरोध में काम करने का प्रशिक्षण दिया गया है, यह कहा जा रहा है|

चीन ने पिछले कुछ वर्षों मेंसाउथ चायना सीके मुद्दे पर अधिक से अधिक आक्रामक कदम उठाए है| इस समुद्री क्षेत्र का हिस्सा होनेवाले देशों को जबरन और लष्करी बल पर दबाव बनाने की कोशिश चीन की कम्युनिस्ट हुकूमत कर रही है| इसके लिए कृत्रिम द्विप, रक्षा अड्डे एवं अधिक मात्रा में लष्करी तैनाती करने के विकल्प पर चीन ने काम किया है| इसके अलावा विवादित समुद्री क्षेत्र में चीन ने युद्धपोत एवं अपनी विमान वाहक युद्धपोतों की गतिविधियां बढाने की नीति भी अपनाई है

चीन की इन गतिविधियों कोसाउथ चायना सीक्षेत्र के वियतनाम, फिलिपाईन्स, मलेशिया एवं इंडोनेशिया ने चुनौती दी है| साथ ही जापान, तैवान एवं ऑस्ट्रेलिया समेत अमरिका भी चीन को रोकने की बडी कोशिश कर रही है| जापान के रक्षामंत्री तारो कोनो ने चीन की एकतरफा हरकतों पर कडी आलोचना की है और यह हरकतें जागतिक व्यवस्था बिगाडनेवाली होने का आरोप भी रखा है| जागतिक स्थिरता के लिए कानुन का पालन होना जरूरी है, यह एहसास भी चीन रखें, यह फटकार भी जापान के रक्षामंत्री ने दी है|

इसी बीच, अमरिका के रक्षामंत्री मार्क एस्पर ने भी साउथ चायना सी में जारी चीन की हरकतों को लक्ष्य किया है| ‘साउथ चायना सीके पडोसी देशों को धमकाकर चीन उनकी सार्वभूमता को चुनौती दे रहा है, यह दावा भी एस्पर ने किया| इस क्षेत्र में चीन अवैध दावे करके अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश कर रहा है, यह इशारा भी अमरिकी रक्षामंत्री ने दिया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.