केंद्रीय मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण बदलाव

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल में बदलाव होकर उनमें चार मंत्रियों की बढ़त होते हुए ९ नए चेहरों का मंत्रिमंडल में समावेश किया गया है। निर्मला सीतारमन रक्षा मंत्री बनी हैं और पीयूष गोयल के पास रेल्वे मंत्रालय सौंपा गया है। पेट्रोलियम मंत्री के तौर पर कार्यरत रहे धर्मेंद्र प्रधान को कौशल्य विकास और उद्योजकता विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुख्तार अब्बास नकवी की अल्पसंख्यांक मंत्रीपद पर नियुक्ति की गई है। मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाले ९ लोगों में चार भूतपूर्व प्रशासकिय एवं राजनीतिक अधिकारियों का समावेश है।

पिछले कई दिनों से केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के बारे में जोरदार चर्चा हो रही थी। रविवार के दिन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दी। इसके पहले वाणिज्य मंत्री होनेवाली निर्मला सीतारमन अब देश की रक्षा मंत्री बनी है।

केंद्रीय मंत्रिमंडलइसके पहले प्रधानमंत्री पद पर होते समय इंदिरा गांधी ने रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी, उसके बाद पहली बार रक्षामंत्री पद पर एक महिला की नियुक्ति होकर, देशभर में उनका स्वागत हुआ है। वित्त मंत्रालय के साथ रक्षा मंत्री का काम देखने वाले अरुण जेटली ने भी सीतारमन का रक्षामंत्री पद पर नियुक्ति का स्वागत किया है।

पेट्रोलियम एवं नैसर्गिक ईंधन-वायु राज्य मंत्री के तौर पर काम देखने वाले धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट मंत्री पद मिला है। जिसमें कौशल्य विकास एवं उद्योजकता विकास मंत्रालय का भार सौंपा गया है। साथ ही ऊर्जा एवं कोयला मंत्रालय राज्यमंत्री पीयूष गोयल को रेल्वे मंत्रालय सौंपा गया है। अल्पसंख्यक विभाग के राज्यमंत्री के तौर पर काम देखने वाले मुख्तार अब्बास अब कैबिनेट मंत्री बने हैं।

मुंबई के भूतपूर्व पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के राज्यमंत्री बने हैं। संयुक्त राष्ट्रसंघ में भारत के राजदूत के तौर पर काम देखनेवाले भूतपूर्व राजनीतिक अधिकारी हरदीपसिंह पुरी आवास एवं नगर विकास राज्यमंत्री पद पर नियुक्त हुए हैं। भूत पूर्व गृह सचिव आर.के.सिंह के पास ऊर्जा मंत्रालय का स्वतंत्र भार दिया गया है। साथ ही प्रशासकीय सेवा से निवृत हुए भूतपूर्व अधिकारी अल्फोन्स कन्नननाथनम पर्यटन राज्यमंत्री बने हैं।

शिवप्रताप शुक्ला वित्त राज्यमंत्री, अश्विनीकुमार चौबे आरोग्य राज्यमंत्री, अनंतकुमार हेगड़े कौशल्य विकास राज्यमंत्री, विरेंद्र कुमार महिला एवं बाल कल्याण मंत्री, गजेंद्र एस. शेखावत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्यमंत्री बने हैं।

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास नदी विकास एवं गंगा शुद्धिकरण विभाग का अतिरिक्त भार दिया गया है। तथा नदी विकास एवं गंगा शुद्धिकरण विभाग का काम देखने वाले उमा भारती के पास पेयजल एवं स्वच्छता विभाग सौंपा गया है।

पूर्व रेल्वे मंत्री सुरेश प्रभु अब वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बने हैं। वस्त्र उद्योग मंत्री होने वाली स्मृति ईरानी के पास सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय का भार सौंपा गया है। सुचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री के पद पर काम करने वाले राज्यवर्धन राठौड़ देश के क्रीड़ा मंत्री बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.