ईरानी परमाणु कार्यक्रम की गतिविधियां बढने की पृष्ठभूमि पर ब्रिटेन के गुप्तचर प्रमुख खुफिया भेंट के लिए इस्रायल पहुंचे – इस्रायली वृत्तवाहिनी का दावा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरजेरूसलम/लंदन – ईरान ने परमाणु समझौते का उल्लंघन करके परमाणु हथियार निर्माण करने की तैयारी शुरू करने के वृत्त सामने आते हुए ही ब्रिटेन के गुप्तचर प्रमुख ने इस्रायल को गुप्त भेंट देने की जानकारी सामने आई हैं| इस्रायल के एक समाचार माध्यम ने यह दावा करते हुए ब्रिटेन के ‘एमआय६’ गुप्तचर यंत्रणा के प्रमुख ने इस्रायल के ‘मोस्साद’ के साथ अन्य गुप्तचर संस्थाओं के प्रमुखों से भेंट करने का बताया हैं| पिछले सप्ताह में वार्सा और उसके बाद म्यूनिक में हुई बैठकों में ईरान के परमाणु कार्यक्रम के मुद्दे पर जोरदार चर्चा हुई थीं| इस पृष्ठभूमि पर ब्रिटेन के वरिष्ठ गुप्तचर अधिकारियों ने दी हुई यह भेंट महत्वपूर्ण साबित होती हैं|

ब्रिटेन के ‘एमआय६’ गुप्तचर यंत्रणा के प्रमुख ने सोमवार को इस्रायल का दौरा कर मोस्साद के प्रमुख योसी कोहेन तथा अन्य गुप्तचर संस्थाओं के प्रमुखों से भेंट की हैं| इस भेंट में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा हुई, ऐसा दावा इस्रायल के समाचार माध्यम ‘चैनल १३’ ने किया हैं| ईरान सन २०१५ में हुए परमाणु समझौते के प्रावधानों का उपयोग कर परमाणु हथियार निर्माण करने की तैयारी कर रहा हैं और इस विषय में सिर्फ ईरान के राजनैतिक नेतृत्व से अनुमति मिलना बाकी हैं, ऐसी जानकारी इस्रायल के पास होने का भी इस समाचार माध्यम के दावों में बताया गया हैं|

ईरान ने सन २०१५ के परमाणु समझौते का उल्लंघन करते हुए फिर से परमाणु हथियार निर्माण की क्षमता प्राप्त करने की कोशिश की तो उसके बाद की प्रतिक्रिया और कार्रवाई के विषय में ब्रिटेन और इस्रायल के गुप्तचर अधिकारियों में बातचीत हुई, ऐसा भी ‘चैनल १३’ ने अपने वृत्त में कहा हैं| वर्तमान में ईरान परमाणु समझौते के प्रावधानों का उपयोग कर अपनी विविध परमाणु परियोजनाओं में क्षमता प्रगत करने का दावा भी इस वृत्त में किया गया हैं|

इस्रायल के समाचार माध्यम ने ईरान से परमाणु हथियार क्षमता प्राप्त करने की तैयारी के वृत्त आते हुए ही वियना के अंतरराष्ट्रीय परमाणु शक्ति आयोग से ईरान सन २०१५ के प्रस्ताव का पूरी तरह से और योग्य रुप से पालन करने का प्रशंसा पत्र दिया गया हैं| अमरिका इस समझौते से पीछे हटने के बाद भी ईरान से समझौते का पालन करते हुए आयोग के इंस्पेक्टरों को ईरान के सभी परमाणु परियोजनाओं में प्रवेश दिया जाने का आयोग के नए रिपोर्ट में बताया गया हैं|

ईरान के साथ परमाणु प्रस्ताव को यूरोप का समर्थन कायम होते हुए यूरोपीय देश प्रस्ताव जारी रखने के लिए भागदौड़ कर रहे हैं| यूरोप में मुख्यालय होने वाले आयोग की रिपोर्ट में भी इस बात की पुष्टि होने का दिखाई देता हैं|

लेकिन इस्रायल तथा अमरिका इन दोनों देशों ने परमाणु कार्यक्रम के साथ अन्य मुद्दों पर ईरान के विरोध में आंतरराष्ट्रीय नेतृत्व तैयार करने के प्रयत्न पर जोर दिया हैं| इसलिए यूरोपीय देशों पर दबाव बढ़ाने के साथ ही खाड़ी के देशों को एक साथ लाने की भी गतिविधियां शुरू है| पोलंड में अमरिका ने आयोजित किए ‘पीस अँड सिक्युरिटी इन द मिडिल ईस्ट’ इस बैठक में चार अरब देशों ने ईरान के विरोध में अमरिका तथा इस्रायल की भूमिका को समर्थन देने का दावा इस्रायल के प्रधानमंत्री ने किया था| इसी बैठक में अमरिका ने रखी ईरान संबंधी भूमिका पर इस्रायल और अरब देशों में सहमति होने के दावे की सौदी अरेबिया ने भी पुष्टि की थीं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.