‘नो डील ब्रेक्जिट’ के डर से ब्रिटीश नागरिकों ने जरूरी सामान का भंडार करना शुरू किया

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरलंदन – लगभग डेढ वर्षों से ‘ब्रेक्जिट’ विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे फिलिप रॉयक्रॉफ्ट ने हाल ही में दी हुई एक मुलाकात के दौरान ब्रिटेन में सभी लोगों ने ‘नो डील ब्रेक्जिट’ के मुद्दे पर चिंता करना जरूरी होने का इशारा दिया था| ‘नो डील’ का विकल्प सभी तरह के खतरों से भरा है, यह इशारा भी रायक्रॉफ्ट ने इस मुलाकात के दौरान दिया था| ब्रिटेन के इस वरिष्ठ अधिकारी ने किए अधिकांश विधान पर ब्रिटीश जनता ने गंभीरता के साथ संज्ञान लिया है| ब्रिटेन में लगभग ४० प्रतिशत से अधिक नागरिकों ने ‘ब्रेक्जिट’ की अनिश्‍चितता ध्यान में रखकर डर के माहौल में बडी मात्रा में जरूरी सामान का भंडार करना शुरू किया है|

ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा में ने ‘ब्रेक्जिट’ की नाकामयाबी पर इस्तीफा दिया है| इसके बाद ब्रिटेन के सत्ता पक्ष में नए प्रधानमंत्री का चयन करने की प्रक्रिया शुरू हुई है| इस प्रक्रिया में भूतपूर्व विदेशमंत्री बोरिस जॉन्सन और वर्तमान के विदेशमंत्री जेरेमी हंट सबसे आगे है| प्रधानमंत्री पद के संभावित विकल्प समझे जा रहे इन दोनों नेताओं ने ‘नो डील ब्रेक्जिट’ के तैयार होने की भूमिका रखी है| इस वजह से ‘ब्रेक्जिट’ के मुद्दे पर यूरोपिय महासंघ के साथ किसी भी प्रकार का समझौता किए बिना ब्रिटेन बाहर होने का खतरा बढ रहा है|

ब्रिटेन की सभी प्रमुख यंत्रणा भी ‘नो डील’ के मुद्दे पर लगातार चेतावनी दे रहे है| इस वजह से ब्रिटीश जनता में डर का माहौल बना है और मॉल्स एवं सुपरमार्केट में खरीद के लिए कतार लगने का चित्र दिखाई दे रहा है| कई परिवारों ने अक्टुबर महीने में हो रहे ‘नो डील’ का विकल्प ध्यान में रखकर डर के माहौल में छह महीने का राशन भरना शुरू किया है| इनमें पैकबंद खाने के पदार्थ, जरूरी दवाईयां, इन्श्युलिन, कपडे, आपत्कालिन समय पर जरूरत होने वाला सामान का भंडार करना शुरू किया है| ब्रिटेन में माहिती एवं संशोधन क्षेत्र की ‘ब्लिस’ कंपनी ने किए सर्वे से यह बात स्पष्ट हुई है|

ब्रिटीश जनता ने ‘नो डील’ की संभावना के कारण अक्टुबर, नवंबर के दौरान देश में अनाज एवं जरूरी सामान की किल्लत हो सकती है, यह डर ‘फूड ऍण्ड ड्रिंक फेडरेशन’ ने व्यक्त किया है| अक्टुबर के आखिरी दिनों में संभावित ‘ब्रेक्जिट’ के दौरान कई कंपनियों में जरूरी सामान भरने के लिए गोदाम भी उपलब्ध ना होने की जानकारी सामने आ रही है| इस कारण वर्णित समय में ग्राहकों को जरूरी सामान और दवाईयां की आपुर्ति में गडबडी होने की संभावना विश्‍लेषकों ने व्यक्त की है|

इस दौरान नो डील ब्रेक्जिट की वजह से ब्रिटेन के उद्योगक्षेत्र में निवेष का स्तर सबसे निचले पायदान पर घसरेगा और इससे ब्रिटेन की अर्थव्यवस्था को झटका लगने की संभावना होने की कडी चेतावनी प्रमुख ‘कन्फेडरेशन ऑफ ब्रिटीश इंडस्ट्रिज्’ गुट ने दी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.