बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजें घोषित

पटना – बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार के दिन घोषित हुए। बिहार में भारतीय जनता पक्ष (भाजप) और जनता दल युनायटेड (जेडीयू) के ‘एनडीए’ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत प्राप्त हुआ है। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस के महागठबंधन को दूसरें स्थान की जीत हासिल हुई है। मंगलवार देर रात तक इन वोटों की गिनती शुरू थी। शनिवार के दिन राज्य में आखिरी चरण का मतदान हुआ था। इसके बाद बिहार में हुए चुनाव के नतीजों पर पूरे देश का ध्यान केंद्रित हुआ था।

Bihar-election-resultsबिहार विधानसभा के २४३ मतदारसंघों के लिए हुए चुनाव में ७५ सीटें जीतकर ‘आरजेडी’ सबसे बड़ा दल बना हैं। वहीं, ७४ सीटें जीतकर ‘भाजप’ दूसरें स्थान पर पहुँचा है। भाजप-जेडीयू एवं अन्य दलों के ‘एनडीए’ ने सबसे अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। इसमें ‘जेडीयू’ की ४३ सीटों पर जीत हुई है। बिहार विधानसभा में बहुमत प्राप्त करने के लिए १२२ जगहों पर जीत हासिल करना आवश्‍यक था। ‘एनडीए’ के गठबंधन ने १२५ जगहों पर जीत हासिल करके स्पष्ट बहुमत प्राप्त किया है।

आरजेडी और कांग्रेस महागठबंधन को ११० सीटों पर जीत हासिल हुई है। कांग्रेस को १९ सीटें प्राप्त हुई हैं और कम्युनिस्ट पार्टी ने १८ सीटें जीतीं हैं। चुनाव में हुए कुल वोटिंग में एनडीए को ५१ प्रतिशत और महागठबंधन को ४५ प्रतिशत वोट प्राप्त हुए। पक्षीय बलाबल देखें, तो आरजेडी को २३ प्रतिशत और भाजपा को १९.५ प्रतिशत मतदाताओं ने वोट किया। कुछ सीटों पर जीते और पराभूत हुए उम्मीदवारों को प्राप्त हुए वोटों में देखा गया फरक काफ़ी कम रहा। इस वजह से कई सीटों पर काफी करीबी और कांटे की टक्कर देखी गई। एक सीट पर जीते उम्मीदवार ने तो, मात्र १२ वोटों के फरक से जीत हासिल की।

Bihar-election-resultsबिहार के विधानसभा चुनाव में करीबन चार करोड़ वोटर्स ने मतदान किया था। इस वर्ष कोरोना के संकट की वजह से मतदान केंद्र और वोटिंग के लिए ‘ईव्हीएम’ की संख्या भी बढ़ाई गई थी। बिहार में मतदान के लिए कुल १,०६,५२६ मतदान केंद्र बनाए गए थे। बीते चुनाव की तुलना में यह संख्या ६३ प्रतिशत ज्यादा थी। इस वजह से मतगणना के लिए भी अधिक समय लगने की बात चुनाव आयोग ने कही है। इस चुनाव में ७ लाख मतदाताओं ने ‘नोटा’ का विकल्प चुना है, यह जानकारी भी चुनाव आयोग ने साझा की।

बिहार के विधानसभा चुनाव के साथ ही गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, मणिपुर और छत्तीसगड़ में हुए उपचुनाव के नतीजें भी मंगलवार के दिन घोषित हुए। मध्य प्रदेश में विधानसभा की २८ सीटों के लिए उपचुनाव हुआ था। इनमें से १९ सीटों पर भाजपा और ८ सीटों पर कांग्रेस की जीत हुई। गुजरात के सभी ८ सीटों पर भाजपा उम्मीदवार जीतें। कर्नाटक में हुए दोनों सीटों पर और मणिपुर की चार सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए। छत्तीसगड़ में एक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार ने जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश में सात सीटों के लिए हुए उपचुनाव में छह सीटों पर भाजपा और एक सीट पर समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार विजयी हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.