मदुरो हुकूमत का सत्तापलट करने के लिए व्हेनेजुएला पर हमला करें – अमरिका के वरिष्ठ सिनेटर लिंडसे ग्रॅहम

Third World Warवॉशिंगटन/कॅराकस: यूरोप के नॉर्वे में व्हेनेजुएला की हुकूमत और विपक्षी गुटों की बातचीत शुरू है और इसी बीच सत्तारूढ मदुरो की हुकूमत का सत्तापलट करने के लिए व्हेनेजुएला पर हमला करने की सलाह अमरिका के वरिष्ठ सिनेटरने दिया| राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक होनेवाले लिंडसे ग्रॅहम इन्होंने वर्ष १९८३ में उस समय के राष्ट्राध्यक्ष रोनाल्ड रिगन इन्होंने ‘ग्रेनाडा’ पर किए हमले का दाखिला देकर यह मांग रखी| अमरिका ने व्हेनेजुएला पर हमला करने की तैयारी करने के समाचार सामने आ रहे है और इसी बीच सिनेटर ग्रॅहम ने रखी यह मांग ध्यान आकर्षित कर रही है|

व्हेनेजुएला में पिछले कुछ महीनों से अराजकता जैसी स्थिति है और लाखों नागरिकों ने देश छोडकर पडोसी देशों में पनाह ली है| देश में अनाज, पानी, बिजली, दवाईयां की बडी किल्लत निर्माण हुई है और इस वजह से कुछ लोगों पर जान से जाने की नौबत आयी है| लेकिन, फिलहाल सत्ता संभाल रहे निकोलस मदुरो इन्होंने इस स्थिति के लिए अमरिका और अन्य देशों को जिम्मेदार कहा है| मदुरो के विरोध में जुआन गैदो इन्होंने आक्रामक आंदोलन शुरू किया है और उन्हें स्थानिय जनता के साथ आंतरराष्ट्रीय समुदाय का समर्थन है|

लेकिन, रशिया, चीन, क्युबा जैसे देश मदुरो को समर्थन दे रहे है और इसी बल पर मदुरो इन्होंने सत्ता बनाकर रखने के लिए कोशिश जारी रखी है| उनके विरोध में व्हेनेजुएला में सेना को बगावत करने के लिए किया निवेदन भी नाकामयाब हुआ है और गैदो समर्थक देशों ने अन्य विकल्पों पर विचार शुरू किया है| इसी के एक हिस्से के तौर पर यूरोप के नॉर्वे में मदुरो और गैदो के समर्थकों में बातचीत हो रही है| इस बातचीत से अभी तक कुछ हासिल नही हुआ है, फिर भी व्हेनेजुएला की स्थिति शांत होने के लिए इसकी सहायता होगी, यह समझा जा रहा है|

इसी पृष्ठभूमि पर अमरिका के वरिष्ठ सिनेटर फिर एक बार हमला करने की मांग रखकर खलबली मचाई है| इससे पहले अमरिकी सिनेटर मार्को रुबिओ इन्होंने मदुरो के साथ लीबिया के भूतपूर्व तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी का फोटो प्रसिद्ध करके मदुरो की स्थिति गद्दाफी की तरह होगी, यह धमकाया था| सिनेटर गॅहम ने अब १९८३ के ग्रेनाडा पर किए हमले का दाखिला दिया है|

वर्ष १९८३ में राष्ट्राध्यक्ष रिगन इन्होंने अमरिकी नागरिकों को खतरा होने का कारण आगे रखकर कैरेबियन द्विपों का हिस्सा होनेवाले ‘ग्रेनाडा’ में हमला किया था| इसके अमरिका ने छह हजार सैनिकों का दल रवाना किया था| इस हमले में अमरिका के २० सैनिक मारे गए थे| अमरिका के हमले से ग्रेनाडा में साम्यवादी हुकूमत का तख्ता पलट करने में सफलता प्राप्त हुई थी|

यह दाखिला देकर ग्रॅहम ने अब फिर से राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने मदुरो की हुकूमत का तख्तापलट करने के लिए रिगन ने किया हमला दोहराने की सलाह दी है| मदुरो यह व्हेनेजुएला के नेता नही है और गैदो ही व्हेनेजुएला के नेता है| और मदुरो को क्युबा का समर्थन है, यह कहकर उन्हें उचित संदेश देना होगा, ऐसा लिंडसे ग्रॅहम ने कहा|

पिछले महीने में ही, ‘ब्लैक वॉटर’ इस प्रसिद्ध कंपनी के प्रमुख एरिक प्रिन्स इन्होंने व्हेनेजुएला के तानाशाह निकोलस मदुरो की हुकूमत का तख्तापलट करने के लिए कान्ट्रैक्ट सैनिक तैनात करने का प्रस्ताव ट्रम्प के सामने रखा था|

Leave a Reply

Your email address will not be published.