‘अरब लीग’ पैलस्टाइन को हर महीने १० करोड डॉलर्स की सहायता करेगी

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरकैरो – इस्रायल एवं अमरिका ने पैलस्टाइन को आर्थिक गतिरोध करने का निर्णय लेने के बाद संकट में फंसे हुए वेस्ट बैंक में पैलस्टाइन की सरकार के मदद करने के लिए अरब लीग ने दौड़ लगाई है| महमूद अब्बास इनके नेतृत्व में वेस्ट बैंक में सक्रिय हुए पैलस्टाइन की सरकार को अरब लीग ने प्रति महीना १० करोड़ डॉलर्स की सहायता देने की बात की है| अब्बास ने किए निवेदन के बाद अरब लीग ने यह सहायता घोषित की है|

अब तक प्रति महीना पैलस्टाइन के उत्पादनों पर जारी होनेवाला कर इस्रायल सरकार से जमा किया जा रहा था| इस कर की रकम जमा करके वेस्ट बैंक में पैलस्टाइन सरकार को दी जा रही थी| इस रकम पर पैलस्टाइन सरकार के महीने का आधा खर्च चल रहा था| पर फरवरी महीने से इस्रायल ने पैलस्टाइन को मिलनेवाला यह कर रोकने का निर्णय लिया| इस कर की रकम का उपयोग इस्रायल के कैद में होनेवाले आतंकवादी और कट्टरपंथियों के परिवार की सहायता के लिए दिया जाएगा ऐसा आरोप करते हुए इस्रायल ने यह रकम रोकी है|

इस वजह से वेस्ट बैंक में अब्बास इनकी सरकार को आर्थिक गतिरोध किया था| फ्रान्स ने इस्रायल से चर्चा करके पैलस्टाइन की सरकार की समस्या छुडाने का आवाहन किया था| पर इस्रायल ने नियमों पर उंगली रखते हुए, यह सहायता रोकने के निर्णय का समर्थन किया था| ऐसी स्थिति में इस समस्या पर योग्य समय पर समाधान नहीं निकाला, तो पैलस्टाइन पर आर्थिक संकट और भी भारी होगा, ऐसी चेतावनी जागतिक बैंक ने दी थी|

इस पृष्ठभूमि पर रविवार के दिन अरब लीग की बैठक में अब्बास ने आर्थिक सहायता के लिए आवाहन किया था| अरब लीग ने उसे प्रतिक्रिया देते हुए पैलस्टाइन की सरकार को प्रति महीना १० करोड़ डॉलर्स की सहायता घोषित की है| जिसकी वजह से पैलस्टाइन पर बना आर्थिक तनाव कम होगा ऐसा दावा अरब लीग कर रही है|

अमरिका का शांति प्रस्ताव स्वीकारने के लिए अरब देशों का पैलस्टाइन पर दबाव – फताह के नेता का आरोप

रामल्ला – पैलस्टाइन के नेता महमूद अब्बास ने अमरिका का शांति प्रस्ताव स्वीकारा है| इसके लिए अरब देशों से दबाव बनाया जा रहा है, ऐसा आरोप हो रहा है| वेस्ट बैंक में पैलस्टिनी सरकार और फताह के प्रमुख अब्बास के पक्ष के ही एक अधिकारी ने यह आरोप किया है|

अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्पने इस्रायल-पैलस्टाइन में विवाद सुलझाने के लिए शांति प्रस्ताव तैयार किया है और आनेवाले जून महीने में यह प्रस्ताव प्रस्तुत होने वाला है| यह शांति प्रस्ताव इस्रायल के हित संभालने वाला और पैलस्टाइन की निराशा करने वाला होने की आलोचना अब्बास ने इससे पहले ही की थी| तथा इस्रायली प्रधानमंत्री नेत्यान्याहू को शांति चर्चा में रूचि नही है, यह दावा अब्बास ने किया है| फिर भी पैलस्टाइन के नेता के तौर पर अब्बास अमरिका का शांति प्रस्ताव स्वीकारे, इसके लिए सौदी अरब दबाव डालने की बात पैलस्टाइन के अधिकारी ने कही है| सौदी के प्रभाव में होनेवाले अरब लीग ने पैलस्टाइन की सरकार को प्रति महीना बड़ी वित्त सहायता देने का निर्णय लिया है| इसकी वजह से आने वाले समय में सौदी का दबाव ठुकराना पैलस्टाइन के लिए कठिन हो सकता है|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.