अमरीका में एक और भारतीय पर गोलीबारी

न्यूयॉर्क, दि. ५ : अमरीका में एक और भारतीय पर हमला हुआ है| वॉशिंग्टन के केंट में दीप राय नाम के भारतीय पर एक सरफिरे इन्सान ने गोलीबारी की| इससे पहले अमरीका के कन्सास में के. श्रीनिवास नाम के भारतीय अभियंता की हत्या हुई थी| ‘तुम्हारे देश में वापस जाओ’ ऐसी धमकी देकर ये हमले किये जा रहे होने के कारण, इसके पीछे भारतीय समुदाय के विरोध में षड़यंत्र रचा होने की आशंकाएँ उठायी जा रही हैं| लेकिन अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष तथा अमरीका के विदेशमंत्रालय ने भी इस हमले का कड़े शब्दों में निषेध जताकर, अपने देश में इस प्रकार के विद्वेष को जगह नहीं मिलेगी, ऐसा विश्वास दिलाया है|

दीप राय केंट में अपनी कार के पास खड़े थे, इतने में एक अज्ञात सरफिरा इन्सान वहाँ पर आया| उसने ‘तुम्हारे देश में वापस जाओ’ ऐसी चेतावनी देकर दीप पर गोलीबारी की। एक गोली दीप के हाथ में लगी होने की ख़बर है| उनपर इलाज शुरू है| अब उन्हें किसी भी प्रकार का ख़तरा नहीं है, ऐसी जानकारी भारत के विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने दी है| साथ ही, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने दीप राय के पिताजी सरदार हरपाल सिंह से चर्चा की होने की ख़बर है| भारतीयों पर अमरीका में हो रहे इन हमलों पर सरकार द्वारा चिंता जतायी जा रही है| इस हमले से दोनों देशों के संबंधों पर कोई भी असर नहीं होगा, ऐसा यक़ीन भारत ने दिलाया है|

गोलीबारीकन्सास में भारतीय अभियंता के. श्रीनिवास इनकी गोली मारकर हत्या होने के बाद उसपर भारत से तीखी प्रतिक्रियाएँ उमड़ी थीं| इसके बाद अमरीका के भारतीयों की सुरक्षा का मसला चर्चा में आया था| लेकिन हमारे लिये भारतीय बहुत ही महत्त्वपूर्ण हैं, ऐसा कहकर कन्सास के गव्हर्नर ब्राऊनबॅक ने भारतीय समुदाय को आश्‍वस्त किया है| अमरीका में मानवाधिकार संगठन एवं स्थानिक प्रशासनों ने भी, भारतीयों पर हुए हमलों पर तीव्र चिंता जतायी| लेकिन फिर भी इस प्रकार के हमले और भारतीयों को दी जानेवाली चेतावनियों का प्रमाण बढ़ रहा है| अमरीका स्थित एक भारतीय के घर पर ‘घर वापस जाओ’ इस प्रकार की धमकी लिखी जाने की घटना भी हाल ही में सामने आयी थी|

अमरीका में भारतीयों पर हुए ये हमलें और हाल ही में ट्रम्प प्रशासन द्वारा अपनायी गयी ‘अमरीका फर्स्ट’ नीति, इन दोनों का संबंध रहने के दावे मीडिया के गुट ने प्रसिद्ध किये थे| लेकिन राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने अमरिकी काँग्रेस के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करते समय अपने देश में इस प्रकार के विद्वेष को जगह नहीं दी जायेगी, ऐसी चेतावनी दी थी| साथ ही, अमरीका हालाँकि अपने विसा संबंधित नियमों में बदलाव कर रही है, मग़र फिर भी भारत के साथ के संबंध अमरीका के लिए महत्त्वपूर्ण रहेंगे, ऐसा यक़ीन ट्रम्प प्रशासन द्वारा भारत को दिलाया जा रहा है| उस पृष्ठभूमि पर, भारतीयों पर के हमलों के ये वारदात, फिलहाल तो ‘निजी स्तर पर किये गये विद्वेषी हमलें’ बतौर देखे जा रहे हैं|

Leave a Reply

Your email address will not be published.