गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधान सभा चुनाव के निर्णय घोषित

अहमदाबाद: सोमवार को गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश इन दोनों राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के निर्णय घोषित हुए हैं। इन दोनों राज्यों में भारतीय जनता पक्ष पार्टी, भाजपा को बहुमत मिला है। भाजपा को गुजरात में ९९ जगहों पर विजय प्राप्त किया है और कांग्रेस पार्टी ने ७७ जगह जीती है। तथा हिमाचल प्रदेश में दोनों पक्ष अनुक्रमे ४४ और २१ जगहों पर विजय हुए हैं।

विधान सभा  चुनाव

हिमाचल प्रदेश में नवंबर तथा गुजरात में दो चरण मे ९ एवं १४ दिसंबर के रोज चुनाव हुए थे। दोनों राज्यों के विधानसभा में भाजपा को सबसे अधिक जगह मिली है। गुजरात में विधानसभा की कुल मिलाकर १८२ जगहों मे ९९ जगह पर भाजपा के उम्मीदवार विजई हुए हैं। तथा ७७ जगह पर कांग्रेस को विजय प्राप्त हुआ है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने एक जगह जीती है और भारतीय ट्राइबल पार्टी स्थानिक पक्ष के दो उम्मीदवार विजय हुए हैं। तीन जगहों पर अपक्ष उमेदवार जीत कर आए हैं।

सन २०१२ में हुए विधानसभा चुनाव की तुलना में भारत के १६ जगह घटी है। उस चुनाव में भाजपा को ११५ जगह मिली थी। पर इस समय भाजप को ९९ जगह पर समाधान मानना पड़ा। तथा सन २०१२ के चुनाव की तुलना में इस समय कांग्रेस को १६ जगह की बढ़त प्राप्त दिखाई हुई है।

हिमाचल प्रदेश में कुल मिलाकर ६८ विधानसभा मतदार क्षेत्र में ४४ जगह पर भाजपा के उम्मीदवार विजय हुए हैं और भाजपा के लिए सरकार सपना का मार्ग इस से स्पष्ट हुआ है। फिलहाल हिमाचल प्रदेश में सरकार होने वाले कांग्रेस पक्ष को २१ जगह मिले हैं और दो जगह अपक्ष उम्मीदवारों ने जीती है। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने एक जगह पर विजय प्राप्त किया है।

सन २०१२ में हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव में भाजपा को २६ जगह प्राप्त हुई थी। एवं कांग्रेस ने ३६ जगह पर प्राप्त विजय प्राप्त करके सरकार स्थापित की थी। इस बार चुनाव में भाजपा के १८ सीट बढे हैं और कांग्रेस ने १५ जगह गवाएँ हैं।

इन दोनों राज्यों में पहली बार चुनाव आयोग ने मतदान के लिए वोटर वेरिफाइड पेपर ऑडिट ट्रेल मशीन का (वीवीपैट) का उपयोग किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.