हॉंगकॉंग में क्रोधित प्रदर्शनकारियों ने चीन का राष्ट्रध्वज पैरो तलें कुचला

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरहॉंगकॉंग – हॉंगकॉंग में चीन समर्थक प्रशासन प्रदर्शनों के दौरान रखी मांगों की ओर नजरअंदाज कर रहा है और इससे क्रोधित हए प्रदर्शनकारियों ने फिर एक बार आक्रामक होकर रविवार के दिन चीन का राष्ट्रध्वज पैरो तले कुचल दिया और इस झंडे के टुकडे करके कुडे के डिब्बे में फेंक दिए| इस दौरान शहर में कुछ चीन समर्थक उपक्रम एवं पुलिस स्टेशन को भी लक्ष्य किया गया|

हॉंगकॉंग में पिछले चार महीनों से चीन की हुकूमत हस्तेक्षप कर रही है और स्थानिय प्रशासन के विरोध में आक्रामक प्रदर्शन हो रहे है| प्रदर्शनों का असली मुद्दा साबित हुए विवादित विधेयक प्रशासन ने पीछे लिया है| लेकिन, इस विधेयक के साथ ही की गई मांगों की ओर प्रशासन अनदेखा कर रहा है| स्थानिय प्रशासन की इस भूमिका को चीन की हुकूमत का समर्थन है और किसी भी स्थिति में स्थानिय प्रशासन पीछे ना हटें, यह आदेश राष्ट्राध्यक्ष शी जिनपिंग ने दिए है, यह कहा जा रहा है|

इस वजह से स्थानिय प्रशासन प्रदर्शनकारियों के मांगों पर विचार करने के बजाए लगातार पुलिसी कार्रवाई कर रहा है| हॉंगकॉंग में प्रदर्शनकारियों को धरदबोचना शुरू हुआ है और अबतक करीबन डेढ हजार प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है| पुलिस का लाठीचार्ज एवं आंसुगैस की वजह से सैकडों प्रदर्शनकारी जख्मी हुए है और उन्हें अस्पतालों में दाखिल किया गया है, यह जानकारी सूत्रों ने दी| मांगों की ओर हो रही अनदेखी और पुलिस की कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों के बीच बडा असंतोष है और इससे हिंसा होने लगी है|

रविवार के दिन हॉंगकॉंग में हुए प्रदर्शनों में ‘शा तिन डिस्ट्रीक्ट’ क्षेत्र के एक मॉल में चीन का झंटा हटाकर उसे पैरो तलें कुचला गया| इस झंडे को कालिख लगाकर उसके टुकडे किए गए और बाद में यह झंदा कुडे में फेंका गय| इस घटना के सभी फोटो प्रसिद्ध किए गए है| चीन का ही हिस्सा होनवाले हॉंगकॉंग में चीन का झंडा कुचल कर कुडे में फेंकेन की घटना हुई| इस घटना ने प्रदर्शनकारियों के बीच चीन की हुकूमत के विरोध में बना कडा क्रोध दिखाया है|

सिर्फ झंडा कुडे में फेंककर प्रदर्शनकारी रुके नही, बल्कि शहर में कुछ चीन के उपक्रमों को भी लक्ष्य किया है| कुछ हिस्सों में पुलिस पर पथराव हुआ है और एक पुलिस स्टेशन का घेराव करने की कोशिश होने की जानकारी स्थानिय माध्यमों ने दी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.