कंबोडिया में चीन के नौसेना अड्डे पर अमरिका की आपत्ति

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरनॉम पेन्ह/बीजिंग – चीन ने आग्नेय एशिया के कंबोडिया में नौसेना अड्डा बनाने की शुरूआत करने के दावे हो रहे है| इसपर अमरिका ने कडी आपत्ति जताई है| चीन और कंबोडिया ने इससंबंधी समचार ठुकराया है, फिर भी चीन के युद्धपोत ने कंबोडिया की की हुई यात्रा सनसनी निर्माण करनेवाली साबित हुई है| ‘साउथ चाइना सी’ के मुद्दे पर चीन इस विवादित क्षेत्र का सैन्यकीकरण कर रहा है, यह आरोप पहले भी हुए है| इस वजह से कंबोडिया में चीन का नौसेना अड्डा बनाने का समाचार नए विवाद का कारण बन सकता है|

अमरिका में प्रसारमाध्यमों ने सोमवार के दिन चीन और कंबोडिया में नौसेना के अड्डे के निर्माण संबंधी खुफिया समझौता होने का वृत्त प्रसिद्ध किाय है| इस वृत्त के नुसार थायलैंड की खाडी का हिस्सा होनेवाले ‘सिंहानौकविल’ यह कंबोडिया का नौसेना अड्डा चीन के कब्जे में जाएगा| कंबोडिया के इसी अड्डे के निकट चीन ने नए हवाईअड्डे का निर्माण करना शुरू किया है| इस के साथ ही यह ठिकाना भी चीन के नियंत्रण में जाएगा, इस से जुडे समाचार को समर्थन प्राप्त हो रहा है| चीन और कंबोडिया ने किए समझौते के नुसार चीन यह अड्डा अगले ३० वर्षों तक इस्तेमाल कर सकता है|

अमरिका के कुछ अधिकारियों ने इस समझौते से जुडे कुछ कागज देखने का दावा भी प्रसारमाध्यमों ने किया है| इसके बाद अमरिका के विदेश विभाग ने कडी प्रतिक्रिया दर्ज की है| ‘अमरिका, ‘साउथ चाइना सी’ औ आग्नेय एशिया में शांति एवं समृद्धी के लिए प्रतिबद्ध है| चीन का नया ठिकाना प्रादेशिक स्थिरता और इस क्षेत्र के देशों ने अपनाई भूमिका को झटका देनेवाला है, इन शब्दों में विदेश विभाग ने नाराजगी व्यक्त की|

अमरिका की इस नाराजगी के बाद चीन और कंबोडिया इन दोनों देशों ने खुलासा करते समय यह वृत्त बेबुनियाद होने का दावा करके कंबोडिया के प्रधानंमत्री है| इस समाचार से इन्कार करते समय उन्होंने चीन के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नही हुआ है, यह स्पष्ट किया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published.