गोलान पर अमरिका ने किया निर्णय युद्ध की राह पर धकलनेवाला – रशियन संसद के सभापति का इशारा

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तरवॉशिंगटन/मॉस्को – अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने किए ऐलान के नुसार गोलान पहाडियों पर इस्रायल के सार्वभौम अधिकार को मंजूरी देने के अध्यादेश पर हस्ताक्षर किए है| यह अपनी सार्वभौमता एवं अखंडता पर हमला होने की आपत्ति सीरिया ने जताई है| वही, यह निर्णय करके अमरिका ने दुनिया को युद्ध की राह पर धकेला है, ऐसी चेतावनी रशिया ने दी है| अरब देशों के साथ चीन ने भी इस निर्णय का निषेध किया है|

‘अमरिका के इस निर्णय की वजह में दुनिया में ऐसी स्थिति निर्माण होगी, जहां पर हर एक देश दुसरे पर वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश करेगा| यह निर्णय यानी युद्ध का महामार्ग साबित होगा’, यह चेतावनी रशियन संसद के सभापति ‘वैशेस्लाव्ह वोल्दिन’ इन्होंने दी| अमरिका ने गोलान को लेकर किए इस निर्णय के विरोध में अंतरराष्ट्रीय समुदाय पुख्ता भूमिका स्वीकारे, यह निवेदन वोल्दिन इन्होंने किया है| पिछले हफ्ते में अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने गोलान संबंधी किए घोषणा पर भी रशिया ने आपत्ति जताई थी|

वही, रशिया के समर्थन प्राप्त करने पर सीरिया ने अमरिका के इस निर्णय के विरोध में कडे शब्दों में आलोचना की है| राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इनका यह निर्णय यानी सीरिया की सार्वभौमता पर हमला साबित होता है| यह निर्णय करके अमरिका ने अरब देशों की दुश्मनी आमंत्रित की है, यह दावा सीरियन विदेश मंत्रालय ने किया है| वही, अमरिकी राष्ट्राध्यक्ष ने गोलान पहाडियों पर इस्रायल का हक मंजूर करके अंतरराष्ट्रीय समुदाय के मुंह पर तमाचा लगाया है, यह आलोचना सीरिया के विदेश मंत्रालय ने की है|

अबतक गोलान पहाडियों के मुद्दे से दूर रहनेवाले चीन ने भी अमरिका के इस निर्णय के विरोध में भूमिका अपनाई है| ‘गोलान पहाडियों पर सीरिया का सार्वभौम अधिकार है और अमरिका ने इसके विरोध में जाने का निर्णय किया है| इस निर्णय का चीन ने कडे शब्दों में आलोचना करता है, यह प्रतिक्रिया चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गेंग शुआंग इन्होंने दी है| साथ ही सौदी अरब, लेबनान इन देशों ने और अरब लीग संगठन ने भी अमरिका के निर्णय पर आलोचना की है|

लेकिन, गोलान पहाडियों पर इस्रायल के अधिकार को मंजूरी देना, अमरिका की जिम्मेदारी थी, यह कहकर राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प इन्होंने इस निर्णय का समर्थन किया है| इस दौरान, गोलान पहाडियों पर इस्रायल का हक मंजूर किया तो इस क्षेत्र में बडा संघर्ष शुरू होगा, यह चेतावनी तुर्कीने कुछ दिन पहले दी थी|

Leave a Reply

Your email address will not be published.