अमरिका मे हुए हमले मे ५० से अधिक मृत; ९/११ के बाद की अमरिका की सबसे बड़ी हिंसक घटना

लास वेगास: अमरिका के लास वेगास शहर मे संगीत का कार्यक्रम शुरू था तब हुए भयानक हमले मे ५० से अधिक लोगों की जान गई है और २०० लोग जख्मी हुए है। यह हमला करने वाले हमलावरों को पुलिस ने मार गिराया है और उसकी पहचान होने की बात अमरिकी यंत्रणा ने स्पष्ट की है। लेकिन ९/११ के हमले के बाद अमरिका मे हुई यह सबसे हिंसक घटना होने के बावजूद यह आतंकवादी हमला नहीं था, ऐसा दावा अमरिकन यंत्रणा कर रही है।

अमरिका के पश्चिम मे स्थित नेवाडा प्रान्त की राजधानी लास वेगास मे रविवार रात को भीषण हमला हुआ। लास वेगास के ‘रूट ९१’ जगह पर तीन दिनों के संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। रविवार को इसका आखरी दिन था। इसीलिए यहाँ पर सेंकडो लोग जमा हुए थे। यह कार्यक्रम शुरू होने के बाद रात के १० बजे के दौरान गोलीबारी शुरू हुई। यह गोलीबारी आधे मिनट तक शुरू थी, यह जानकारी हमले मे बचे हुए लोगों ने दी।

शुरू मे गोलीबारी किस दिशा से हो रही है, समझमे नहीं आ रहा था। लेकिन दूसरी बार गोलीबारी शुरू होने के बाद सामने वाले ‘मंडाले बे’ इस पंचतारा होटल के उपरवाली मंजिल से गोलीबरी होने की बात ध्यान मे आयी। इस गोलीबारी की जानकारी मिलते ही लास वेगास की पुलिस, स्वात पथक और हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर दाखिल हुए और उन्होंने कार्रवाई शुरू की।

पुलिसों की कार्रवाई मे हमलावर के मारे जाने की घोषणा की गई। लेकिन कुछ जगहों पर हमलावर ने ख़ुदकुशी करने की जानकारी दी जा रही है। सुरक्षा दलों ने ‘मंडाले बे’ होटल के कैसिनो और अन्य जगहों पर खोज अभियान जारी रखा। सोमवार की सुबह होने तक ‘मंडाले बे’ और ‘रूट ९१’ इन दोनों जगहों को सुरक्षित घोषित किया गया। हमलावर ‘स्टीफन पॅडॉक’ ६४ साल का अमरिकी नागरिक होने की पहचान हुई है। साथ ही हमलावर के ‘मेस्कीट’ के घर मे हथियारों का भंडार मिला है और यह ‘लोन वूल्फ’ प्रकार का हमला था।

लास वेगास और मेस्कीट की सुरक्षा यंत्रणाओं ने दी हुई जानकारी के अनुसार हमलावर ने किए हमले के मामले मे एक महिला की पूछताछ शुरू है। यह महिला हमलावर के साथ रहती थी, यह जानकारी लास वेगास पुलिस ने दी है। मंडाले बे यहाँ के हमले के समय और एक जगह पर गोलीबारी होने की जानकारी प्रसिद्द हुई थी। लेकिन यह अफवाह थी, ऐसा स्थानीय पुलिस ने कहा है। रविवार रात को हुए इस हमले मे ५० से अधिक लोग ख़त्म होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

‘आयएस’ ने हमले की जिम्मेदारी ली है

लास वेगास की पुलिस ने यह आतंकवादी हमला नहीं है, ऐसा घोषित किया है, फिर भी ‘आयएस’ ने यह हमला अपने आतंकवादी ने किया है ऐसा कहकर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। मई माह मे आयएस ने पश्चिमी देशों मे ‘लोन वूल्फ’ अर्थात अकेले घुमने वाले अपने समर्थकों को हमला करने का आवाहन किया था। इसका प्रमाण देते हुए लास वेगास का हमला अपने समर्थकों ने किया है, ऐसा दावा आइएस ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.