अमरिका के १२ जंगी जहाज सीरिया के पास के क्षेत्र में

तृतीय महायुद्ध, परमाणु सज्ज, रशिया, ब्रिटन, प्रत्युत्तर

रशियन नौसेना ने सीरिया के तार्तूस में गतिविधियाँ बढ़ाई

वॉशिंग्टन/लंडन/मॉस्को: अमरिका के राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प ने सीरिया पर हमले का इशारा देने के बाद ‘यूएसएस हॅरि ट्रुमन’ यह विमानवाहक जंगी जहाज भूमध्य समुद्र की दिशा में रवाना हुआ है। इस विमानवाहक जंगी जहाज की यात्रा सीरिया की दिशा में शुरू है और ऐसे में अमरिका के और ११ जंगी जहाज किसी भी समय भूमध्य समुद्र में दाखिल होने के लिए सज्ज होने की जानकारी सामने आ रही है। अमरिकी जंगी जहाजों की भूमध्य समुद्र के पास चल रही गतिविधियाँ सीरिया पर हमले के संकेत दे रहे हैं।

लगभग ९० लड़ाकू विमानों का बेड़ा लेकर निकला अमरिकी जंगी जहाज ‘ट्रुमन’ अपने साथ पांच विनाशिकाओं का बेडा लेकर आ रहा है। इसमें ‘यूएसएस नॉर्मंडी’, ‘यूएसएस फॅर्गट’, ‘यूएसएस फॉरेस्ट शेर्मन’, ‘यूएसएस बल्केली’ और ‘यूएसएस एर्ले बर्क’ इन जंगी जहाजों का समावेश है। इसके अलावा पिछले दो दिनों से अमरिका की ‘यूएसएस डोनाल्ड कूक’, ‘यूएसएस पॉर्टर’, ‘यूएसएस कॉर्नी’ और ‘यूएसएस लॅबून’ यह विनाशिकाएँ साथ ही ‘जॉर्जिया’ और ‘जॉन वॉर्नर’ यह परमाणु पनडुब्बियां भूमध्य समुद्र के आस पास तैनात हैं।

इतनी बड़ी संख्या में अमरिकी जंगी जहाजों की भूमध्य समुद्र में चल रही गतिविधियों के बारे में अमरिका का रक्षा मंत्रालय ‘पेंटागन’ अथवा नौसेना ने जानकारी प्रसिद्ध नहीं की है। लेकिन सन २००३ में आतंकवादी विरोधी कार्रवाई के अंतर्गत इराक पर किए हमले के बाद पहली बार अमरिकी नौसेना ने इतनी बड़ी गतिविधि की है ऐसा कहा जाता है। इन जंगी जहाजों के साथ साथ परमाणु पनडुब्बियों की गतिविधियों की वजह से अमरिका ने सीरिया पर हमले की तैयारी करने का दावा पश्चिमी मीडिया कर रही है।

उसी समय अमरिका ने सीरिया के आठ ठिकानों को लक्ष्य करने की योजना बनाने की बात सामने आ रही है। इसमें सीरिया के दो हवाई अड्डे और रासायनिक हथियार निर्माणों के कारखानों का समावेश है, यह जानकारी एक अमरिकी अधिकारी ने न्यूज़ चैनल के साथ बातचीत करते समय बताई है। दौरान, अमरिका का विमानवाहक जंगी जहाज ‘यूएसएस हॅरि ट्रुमन’ विनाशिकाओं के बेड़े के साथ भूमध्य समुद्र के लिए रवाना हुआ है ऐसे में सीरिया के ‘तार्तूस’ बंदरगाह पर रशियन जंगी जहाजों की गतिविधियाँ बढ़ गई हैं। इस्राइल के ‘सॅटॅलाइट’ ने प्रसिद्ध की हुई तस्वीरों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से ‘तार्तूस’ बंदरगाह पर तैनात रशिया के लगभग ११ जंगी जहाजों ने दो दिनों पहले इस बंदरगाह को छोड़ा है। रशियन अधिकारियों ने भी ११ जंगी जहाजों की गतिविधियों की खबर की पुष्टि की है। अमरिकी जंगी जहाजों का बेड़ा भूमध्य समुद्र के लिए रवाना होने के बाद रशिया के जंगी जहाजों ने अपनी गतिविधियों को बढाया है, ऐसा दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.