अमरीका जर्मनी के परमाणु शस्त्र निकाल ले जाए- विदेशमंत्री सिग्मार गैब्रिएल की मांग

बर्लिन/ वॉशिंगटन: अमरीका अपने पास होने वाले परमाणु शस्त्रों को अत्याधुनिक करने की योजना को गति देते वक्त जर्मनी ने अमरीकी परमाणु शस्त्रों को अपने देश में रखने की योजना का विरोध किया है। जर्मनी के चांसलर पद के चुनाव के प्रमुख उम्मीदवार मार्टिन शुल्झ ने पिछले हफ्ते इस बारे में आग्रही भूमिका ली थी। इस भूमिका को जर्मनी के विदेश मंत्री सिग्मार गैब्रिएल ने समर्थन दिया है। जर्मनी के विदेश मंत्री अमरीका के दौरे पर होते समय उन्होंने यह वक्तव्य किया है।

दूसरे महायुद्ध के बाद रशियन संघ राज्य के साथ शुल्झ होने वाले शीत युद्ध के कालखंड में अमरीका ने युरोप में परमाणु शस्त्रों की तैनाती शुरु की थी। फिलहाल युरोप के विभिन्न देशों में अमरीका के करीब २०० परमाणु शस्त्र तैनात होने की बात कही जाती है। इनमें से २० से अधिक परमाणु शस्त्र जर्मनी के हवाई अड्डों पर रखे गए हैं। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष डोनाल्ड ट्रम्प ने अमरीका के परमाणु शस्त्र कार्यक्रम को गति देने के संकेत दिए हैं। जिनमें युरोप में रखे परमाणु शस्त्रों की संख्या बढ़ाने की बात भी कही गयी है।

ट्रम्प की इस योजना को जर्मनी के कई नेताओं ने विरोध करके मार्टिन शुल्झ ने इस मुद्दे पर अपनी भूमिका स्पष्ट की है। मैं अगर जर्मनी की चांसलर होता हु, तो जर्मनी से परमाणु शस्त्र बाहर निकालने का प्रयत्न जरूर करूँगा यह उन्होंने कहा है। अमरीका के राष्ट्राध्यक्ष परमाणु शस्त्र कार्यक्रम को गति देने का प्रयत्न कर रहे हैं, जिसका जर्मनी विरोध करेगा यह शुल्झने कहा है।

शुल्झ के इस मांग पर जर्मन विदेश मंत्रीने सकारात्मक भूमिका ली है। शुल्झने जर्मनी से परमाणु शस्त्र बाहर निकालने की मांग सुयोग्य है ऐसा गैब्रियल ने कहा है। परमाणु शस्त्र प्रसार बंदी के मुद्दे पर फिर से चर्चा होना आवश्यक है, यह बात जर्मन विदेश मंत्रीने कही है।

पिछले कई महीनों में अमरीका एवं जर्मनी के संबंधों में तनाव निर्माण होने की बात दिखाई दे रही है, जिसे चांसलर मर्केल ने अमरीकी राष्ट्राध्यक्ष ट्रम्प के नीतियों का विरोध करके स्पष्ट किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.